फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Incharge minister Swati Singh was given a shock by the soldier, survivor

प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह को महिला सिपाही ने दिया धक्का, गिरते-गिरते बचीं

Tue, 24 Apr 2018 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Apr 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
Incharge minister Swati Singh was given a shock by the soldier, survivor
धक्का दिए जाने से नाराज प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह। वापस लौटती हुंई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
 जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह को लोनिवि डाकबंगले में प्रवेश करने से पहले सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। तभी महिला सिपाही ने प्रभारी मंत्री को धक्का दे दिया। वह गिरते-गिरते बचीं। विकास भवन में मंत्री और विधायकों को जाने से रोक दिया गया था। इसे लेकर हंगामा होता रहा। प्रभारी मंत्री ने सीएम को मामले से अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पैदल ही बाहर की ओर भागे। अफसरों के अनुनय विनय के बाद प्रभारी मंत्री वापस लौटीं।
विज्ञापन


विकास भवन में समीक्षा करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोनिवि डाकबंगले पर पहुंचे। सीएम भीतर चले गए। तभी कुछ भाजपा के नेता भी भीतर प्रवेश पा गए। इस बीच जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह पहुंच गईं। वह भीतर जाने लगीं तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। गेट पर तैनात कौशांबी की महिला सिपाही ने प्रभारी मंत्री को धक्का दे दिया। जिससे वह गिरने से बाल-बाल बचीं। इससे नाराज प्रभारी मंत्री वापस लौट पड़ी।
विज्ञापन


वह भाजयुमो जिलाध्यक्ष वरुण प्रताप सिंह के घर चली गईं। वहां से सीएम को फोन कर मामले से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री के साथ हुई घटना पर सीएम ने नाराजगी जताई। जिसके बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह पैदल ही प्रभारी मंत्री को मनाने भागे। अफसरों के अनुनय विनय के बाद प्रभारी मंत्री वापस लौटीं। अफसर उन्हें सीधे भीतर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व विकास भवन में सीएम के प्रवेश करने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व विधायक को रोक लिया। जिसे लेकर समर्थक हंगामा करने लगे। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद मंत्री और विधायक को भीतर जाने दिया गया। फिलहाल सुरक्षाकर्मियों के चलते प्रभारी मंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधायकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed