फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In trouble, the bank can not provide the chip ATMcard

मुसीबत में ग्राहक, चिप लगा एटीएमकार्ड उपलब्ध नहीं करा पा रहे बैंक

Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
In trouble, the bank can not provide the chip ATMcard
atm card
 बैंक उपभोक्ताओं के लिए चिप लगा एटीएम कार्ड मुसीबत बन गया है। एटीएम कार्ड बैंकों की तरफ से उपलब्ध न कराए जाने के कारण वह रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। आवेदन करने के बावजूद उनका एटीएमकार्ड नहीं जारी हो पा रहा है।  
विज्ञापन


जनपद में बैंकों ने पुराने एटीएम कार्ड को बदलकर नया चिप लगा एटीएम कार्ड जारी करने का फैसला किया था। पहले बैंक की ओर से मिलने वाले एटीएम कार्ड में चिप नहीं लगी होती थी। इसका फायदा उचक्के उठाते थे। एटीएम कार्ड बदलकर ग्राहक के खाते से धनराशि निकाल लेते थे। लगातार ऐसी शिकायतें मिलने के बाद बैंकों की ओर से ग्राहकों को चिप लगा एटीएम कार्ड जारी करने के लिए आदेश आ गया।
विज्ञापन


इसके लिए एटीएम मशीन में भी बदलाव कर दिया गया। एटीएम मशीनें पुराने कार्ड को नहीं स्वीकार कर रही हैं। इससे ग्राहकों की मुसीबत बढ़ गई। बैंक के सूत्रों की मानी जाए तो 40 प्रतिशत लोग ऐसे हैं जिनका पुराना एटीएम कार्ड अब तक नहीं बदला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिप लगा कार्ड उन्हें नहीं दिया गया। इससे परेशान उपभोक्ता बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। सबसे ज्यादा ग्राहक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बड़ौदा बैंक के हैं जिन्हें चिप लगा एटीएम कार्ड नहीं जारी किया जा रहा है।  पुराने एटीएम कार्ड को लेकर वह भटक रहे हैं।

चिप लगा एटीएम कार्ड ग्राहकों के घर डाक से भेजा जा रहा है। जिनके खाते से लेनदेन नहीं हो रहा है, उनको एटीएम कार्ड के लिए बैंक में फार्म भरना होगा।  
जेपी निगम, चीफ मैनेजर, एसबीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed