फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the tehsils, there was a ruckus by the SP, accusing them of abuse of power in the panchayat elections

तहसीलों में सपाइयों का हल्लाबोल, पंचायत चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Jul 2021 08:12 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
In the tehsils, there was a ruckus by the SP, accusing them of abuse of power in the panchayat elections
पंचायत चुनाव में सत्ता के दुुरुपयोग और देवसरा ब्लॉक के चुनाव में हुए बवाल में फर्जी मुकदमे लादने का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने बृहस्पतिवार को जिले की सभी तहसीलों में हल्ला बोला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। सभी तहसीलों में राष्ट्रपति को संबोधित 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। सपाइयों के प्रदर्शन को देखते हुए सुबह से ही पुलिस प्रशासन चक्रमण करता रहा।
विज्ञापन

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आदेश पर बृहस्पतिवार को सपाई प्रदेश सरकार के कार्यों का विरोध करते हुए सड़क पर उतरे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदर, पट्टी, कुंडा, लालगंज व रानीगंज तहसीलों में धरना दिया। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनावों में भाजपा सरकार द्वारा धांधली करते हुए लोकतंत्र की हत्या की गई है। प्रदेश सरकार के इशारे पर ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान विरोधी प्रत्याशियों के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन

सदस्यों को जबरन भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने के लिए धमकाया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई के साथ ही बिगड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस और प्रशासन द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को रोका जाए। किसानों को उनकी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाए। काला कृषि कानून वापस हो। सपा कार्यकर्ताओं के ऊपर देवसरा में दर्ज फर्जी मुकदमे को निरस्त करते हुए उत्पीड़न बंद हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व प्रत्याशी संजय पांडेय, अनीस खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, इरशाद सिद्दीकी, राम बहादुर यादव, वासिक खान, महिमा गुप्ता, अख्तर राईन, सद्दाम हुसैन, अभिषेक तिवारी, मनीष पाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रानीगंज तहसील में सपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को कोसते हुए ज्ञापन सौंपा।

पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की है। शिवगढ़ में जीते प्रत्याशी को हराया गया। जनता सबकुछ देख रही है। इस दौरान पूर्व विधायक श्याद अली, शकील अहमद, गीता यादव, पूर्व प्रमुखपति शमीम खान, वकार खान, जफरुल खान, बृजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तकदीरुद्दीन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed