फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the suicide note I'm sorry mother I could not be a good person and hanged myself

Pratapgarh : सुसाइड नोट में लिखा, मां मुझे माफ करना, मैं अच्छा इंसान नहीं बन सका और लगा ली फांसी

Fri, 19 Aug 2022 01:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 01:20 AM IST
सार

बृहस्पतिवार की सुबह कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरेबैजू (रामापुर) में कोहड़ौर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर उसका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। सूचना पर रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
In the suicide note I'm sorry mother I could not be a good person and hanged myself
sucide - फोटो : Social Media

विस्तार

कोहड़ौर रेलवे स्टेशन के करीब बृहस्पतिवार की सुबह कंधई थाना क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास निवासी प्रतियोगी छात्र अनिल यादव (23) का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। यह देख इलाके में सनसनी फैल गई। इकलौते बेटे की खुदकुशी की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। साल्हीपुर कंजास गांव के प्रधानपति हरिशंकर यादव के भाई रमाशंकर का इकलौता बेटा अनिल प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बुधवार की शाम अनिल ने चाचा को फोन कर बताया कि वह घर आ रहा है,  मगर देर रात तक नहीं पहुंचा। परिवार के लोग लगातार फोन करते रहे, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। 

विज्ञापन



बृहस्पतिवार की सुबह कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरेबैजू (रामापुर) में कोहड़ौर रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर उसका शव आम के पेड़ से लटकता मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। सूचना पर रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

जो कर रहा हूं, अपनी मर्जी से कर रहा हूं 
मृतक अनिल की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा था कि मैं जो कर रहा हूं, अपनी मर्जी से कर रहा हूं। मां रोना मत, मैं एक अच्छा इंसान नहीं बन पाया।  मेरी प्यारी बहना स्नेहा को पढ़ाना। मां रोना मत, इतने दिन के लिए आया था- राधे-राधे। दो हजार रुपये बल्लू चाचा का और छह हजार रुपये मामा के उधार हैं।

पढ़ाई को लेकर रहता था तनाव में
चाचा दयाशंकर यादव ने बताया कि अनिल दो बहनों के बीच इकलौता था। उसकी छोटी बहन आस्था बीए और स्नेहा हाईस्कूल में पढ़ रही है। अनिल पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। अभी रक्षाबंधन पर घर आया था। इसके बाद फिर प्रयागराज चला गया था।


पेड़ के पास मिला जूता और बैग
जिस आम के पेड़ से अनिल ने फांसी लगाई थी, उसके नीचे उसका बैग और जूता मिला। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कॉलेज का आईकार्ड, मोबाइल मिला। बैग में टैबलेट, प्रतियोगी परीक्षा के नोट्स व पुस्तकें मिली हैं। ऐसा लग रहा था कि प्रयागराज से निकलते समय ही उसने खुदकुुशी की तैयारी कर ली थी। कोहड़ौर स्टेशन पर वह सरयू एक्सप्रेस से उतरा था। उसकी मौत को लेकर संदेह जताते हुए परिजनों ने पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में भी मौत का कारण खुदकुशी बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed