फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the name of hand pump repair, the head and secretary grabbed Rs 1.25 lakh

Pratapgarh News: हैंडपंप मरम्मत के नाम पर प्रधान व सचिव ने हड़पे सवा लाख रुपये

Fri, 13 Oct 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 13 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
In the name of hand pump repair, the head and secretary grabbed Rs 1.25 lakh
हैंडपंप मरम्मत के नाम पर प्रधान व सचिव ने सवा लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया। यह आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। धोखाधड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रिकवरी की मांग भी की गई। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रामपुर-संग्रामगढ़ विकास खंड के शुकुलपुर निवासी श्याम शंकर मिश्र समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संजीव रंजन से इस संबंध में मुलाकात की। उन्हें शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि रामपुर बावली ग्राम पंचायत में प्रधान सविता जायसवाल व तत्कालीन सचिव पुष्पेेंद्र कुमार शुक्ल ने मिलीभगत से अवर अभियंता लघु सिंचाई के इस्टीमेट के बिना एक लाख पचीस हजार एक सौ तीस रुपये का भुगतान करा लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि राज्य वित्त एवं पंद्रहवां वित्त आयोग में आई धनराशि से कहीं भी हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके बाद भी अलग-अलग फर्म का बिल लगाकर प्रधान व सचिव ने सवा लाख रुपये का बंदरबांट कर लिया। आरोपी सचिव की वर्तमान में लक्ष्मणपुर विकास खंड में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम से मांग की है कि हैंडपंप मरम्मत का र्भौतिक सत्यापन कराया जाए। फर्जी कागजात बनाकर कराए गए भुगतान की पत्रावली की जांच के साथ फर्जीवाडे़ के आरोपी प्रधान व सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बातचीत के लिए प्रधान और सचिव उपलब्ध नहीं हुए। उनके मोबाइल भी स्वीच ऑफ थे।
..........



फर्जी हस्ताक्षर बनाकर लगा दी निस्तारण की रिपोर्ट, डीएम से शिकायत
तहसील क्षेत्र के कटैया निवासी पवन कुमार सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की जमीन के बारे में उसने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बजाय राजस्व कर्मियों ने आवेदक की फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शिकायत के निस्तारण की आख्या भेज दी। पीड़ित ने डीएम से शिकायत का फर्जी निस्तारण करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग उठाई है।



मामूली विवाद में सगी बहनों को पीटकर किया मरणासन्न, केस दर्ज
कोतवाली के भदारी कला पूरे शिवबक्स निवासी करमवती वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दस अक्तूबर को कहासुनी के बाद गांव के धर्मेंद्र वर्मा ने उसकी पुत्री सोनी व प्रीती को लाठी-डंडों से लात-घूंसो से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर मचाया पर आरोपी जान से मार डालने की धमकी देकर चला गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट व जानलेवा धमकी देने का मुकदमा दर्ज कियाहै। कोतवाल अवन दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
...........




शिक्षक को मातृ शोक, सांसद ने बंधाया ढांढस
लालगंज। क्षेत्र के अमांवा गांव निवासी शिक्षक श्रीधर तिवारी की मां बल्लू देवी को बृहस्पतिवार को निधन हो गया। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना ने दुखी परिवारीजनों को फोन पर ढांढस बंधाया। प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल, सुधाकर पांडेय, संतोष द्विवेदी, ब्लाॅक प्रमुख अमित सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, धीरेंद्र पांडेय, बृजेश द्विवेदी, प्रीतेंद्र ओझा आदि ने घर पहुंचकर संवेदना जताई। संवाद

..............




पड़ोसी की बाइक लेकर निमंत्रण में गया युवक लापता
लालगंज। कोतवाली के सराय रायजू निवासी छोटेलाल पाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहू के भाई नाम पंजीकृत बाइक बीती 9 अक्तूबर को लेकर पड़ोस का युवक निमंत्रण में गया था। वह बाइक समेत लापता हो गया है। छोटेलाल ने आशंका जताई कि आरोपी ने उसकी बाइक गायब कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed