फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In the hospital, the cleaning charge was dragged and beaten, he also made a cock.

अस्पताल में सफाई प्रभारी को घसीटकर पीटा, मुर्गा भी बनाया

Wed, 23 Oct 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
In the hospital, the cleaning charge was dragged and beaten, he also made a cock.
marpeet
जिला अस्पताल के सफाई प्रभारी को घसीटकर पीटा गया। इतने से भी हमलावरों का मन नहीं भरा तो उसे मुर्गा भी बनाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से निकल गए थे। घटना के बाद अस्पताल में हडक़ंप मचा रहा। पीड़ित स्वास्थ्यकर्मी ने हमलावरों पर रंगदारी न देने पर पिटाई का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सफाई का काम देखने व ठेके के सफाईकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए राजेश कुमार प्रभारी का काम-काज देखता है। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो मंगलवार दोपहर के समय वह अस्पताल की सफाई करा रहा था। तभी कुछ लोग पहुंचे और उसे मारने पीटने लगे। पिटाई करने के साथ ही उसे घसीटते हुए बाहर निकाल लाए।
विज्ञापन

वार्ड से निकालने के दौरान उसे मुर्गा भी बनवाया। यह देख अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। करीब पंद्रह मिनट तक हमलावरों का तांडव जारी रहा। इस बीच कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। बाद में पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। राजेश का आरोप है कि रंगदारी न देने पर उसके साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके ऊपर काम छोडने का भी दबाव बनाया जा रहा था। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया कि मारपीट हुई है। मुर्गा बनाने की बात गलत है। अभी तक सफाई प्रभारी ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed