{"_id":"62deee21ccba1c61726c609f","slug":"in-the-case-of-death-of-two-youths-the-police-interrogated-the-sweeper-for-a-long-time-pratapgarh-news-ald337999619","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की मौत के मामले में सफाईकर्मी से पुलिस ने की लंबी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की मौत के मामले में सफाईकर्मी से पुलिस ने की लंबी पूछताछ
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव में रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर मिले दो युवकों के शवों की सोमवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस हादसा और हत्या के बीच उलझी हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक सफाईकर्मी से लंबी पूछताछ की।
मानधाता थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार को दो युवकों के शव मिले थे। पास में मंदिर की घंटी, पीतल का कलश, पीतल के नागदेव, साउंड सिस्टम, चुनरी, माइक व क्षतिग्रस्त मोबाइल पड़ा था। मोबाइल की छानबीन के बाद पुलिस रविवार को भवानीपुर के रहने वाले सफाईकर्मी लालमणि को उठा ले गई थी। हालांकि लंबी पूछताछ के बाद उसे देर रात छोड़ दिया।
लालमणि ने बताया कि शनिवार की रात उसकी चारपाई से कोई मोबाइल चुरा ले गया था। जिसकी जानकारी उसे सुबह हुई थी। घटनास्थल से मिले सामान बोझी इब्राहीमपुर गांव स्थित महामाया माता के मंदिर व शिवालय के बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान ग्रामीणों के साथ पुजारी ने भी की। सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि दोनों युवकों के छत्तीसगढ़ के होने की बात सामने आ रही है। मंदिर के सामान मिलने से आशंका जताई जा रही है कि चोरी कर भागते समय दोनों हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन
भवानीपुर के करीब खरीदी थी शराब
दोनों युवक शनिवार की शाम विश्वनाथगंज व भवानीपुर में दिखे थे। इस दौरान एक युवक ने विश्वनाथगंज बाजार के करीब स्थित ठेके से शराब खरीदी थी। बाजार के लोग भी उन्हें देखने की बात स्वीकार कर रहे हैं।
मंदिर में नंगे पैर गए थे चोरी करने
मानधाता के बोझी गांव स्थित महामाया माता मंदिर में पुलिस छानबीन कर लौट गई। ग्रामीणों का कहना है कि चोर नंगे पैर मंदिर में चोरी करने गए थे। उनके पैरों में लगी मिट्टी के निशान मंदिर परिसर में थे। घटनास्थल पर एक पॉलिथीन में दोनों के चप्पल मिले।