फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in talking with his wife a friend killed his friend

पत्नी से बातचीत पर दोस्त को उतारा दिया मौत के घाट

Fri, 24 Apr 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
in talking with his wife a friend killed his friend
पत्नी से अक्सर बातचीत करने को लेकर शंका पैदा होने पर युवक ने अपने साथी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने दबोचकर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया। मृतक की मां ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के बकुलाही नदी के किनारे 15 अप्रैल को कटरागुलाब सिंह गौरा में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उसकी पहचान प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के ऊंचडीह धीरज के रूप में हुई थी। मृतक की मां सूरजकली की तहरीर पर पुलिस ने साथी सुभाष समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष जेठवारा विनोद यादव ने बताया कि होला का पुरवा में गुरूवार को दबिश देकर हत्यारोपी सुभाष कुमार पुत्र दयाराम उर्फ भुअर निवासी ऊंचडीह मऊआइमा को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान सुभाष ने बताया कि धीरज उसकी पत्नी से अक्सर बातचीत करता था। दोनों के संबंध को लेकर उसे शंका थी। मौका पाकर 14 अप्रैल को धीरज को शराब पिलाई और खुद भी पी। बकुलाही नदी के किनारे ले जाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद हो गया। पुलिस ने सुभाष को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed