{"_id":"6988d28ca52d1344a10e84e5","slug":"in-raichand-patti-the-head-walked-a-three-member-committee-was-formed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-159062-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रायचंद पट्टी में प्रधान हुईं पैदल, तीन सदस्यीय समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रायचंद पट्टी में प्रधान हुईं पैदल, तीन सदस्यीय समिति का गठन
विज्ञापन
क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायचंद पट्टी की प्रधान नीलम सिंह पैदल हो गई हैं। विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर डीएम ने गांव में विकास कार्य कराने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है।
ग्राम पंचायत के अभिषेक सिंह ने डीएम से शिकायत की थी कि नाबालिग से मनरेगा का कार्य कराया जा रहा है। विकास कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है। मजदूरों के बजाय जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग खंड एक को पूरे प्रकरण की जांच के लिए नामित किया।
दोनों अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएम प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी ने प्रधान नीलम सिंह को कार्य मुक्त करते हुए ग्राम पंचायत के अशोक सिंह, आशुतोष सिंह, सुनीता को समिति का सदस्य नामित करते हुए विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।