फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In Pratapgarh, villagers put dead bodies on road and jam in Sangipur

प्रतापगढ़ के सांगीपुर में गाली देने से मना करने पर किसान की लाठी डंडे से पीटकर हत्या

Mon, 07 Jun 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Jun 2021 08:09 PM IST
सार

  • घायल की शिकायत अनसुनी करने से आक्रोशित परिजनों ने किठावर-सगरा मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम
  • मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आश्वासन पर तीन घंटे बाद माने परिजन, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
In Pratapgarh, villagers put dead bodies on road and jam in Sangipur
pratapgarh news - फोटो : pratapgarh

विस्तार

मामूली कहासुनी को लेकर गाली देने से रोकने पर पड़ोसियों ने किसान को लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। बीच-बचाव करने परिवार के लोगों पर भी आरोपियों ने हमला बोला। परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। मगर पुलिस उनकी फरियाद को अनसुना कर दिया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने किठावर-सगरासुंदरपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे बाद सीओ लालगंज के आश्वासन पर परिजन माने। तब जाकर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। मृतक के परिजन की तहरीर पर चार नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


  सांगीपुर थाना क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासी सोना देवी का आरोप है कि रविवार देर शाम वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी किसी बात को लेकर पड़ोस के राम किशोर गाली गलौज करने लगे। जिस पर उसके पति रामलखन सरोज (50) ने मना किया। विरोध के चलते रामकिशोर वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद अपने साथियों के साथ लौटा और घर में घुसकर रामलखन को लाठी डंडे से पीटने लगा। हमलावरों ने उसके ऊपर सरिया से भी प्रहार किया। परिवार के रवि (25), रामप्रसाद (40) व विकास (25) बीच-बचाव करने के लिए दौड़े तो हमलावरों ने उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों के बीच बचाव पर लोगों की जान बची।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल रामलखन को लेकर परिजन सीएचसी सांगीपुर गए। वहां हालत नाजुक देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन घायल रामलखन को लेकर थाने गए लेकिन वहां उनकी फरियाद पुलिसकर्मियों ने अनसुनी कर दी। जिसके बाद परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां से भी उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते शव लेकर घर लौट पड़े। सोमवार की सुबह आक्रोशित परिजन संग ग्रामीणों ने किठावर- सगरासुंदरपुर मार्ग पर पहाड़पुर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों की मांग थी कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। प्रकरण की जानकारी के बाद पुलिसकर्मी मौन साधे रहे। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम की खबर मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कुछ  देर बाद सांगीपुर थानाध्यक्ष व सीओ लालगंज जगमोहन मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद सीओ लालगंज द्वारा मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन माने। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।  मृतक की पत्नी सोना की तहरीर पर सांगीपुर पुलिस ने गांव के राम किशोर, राम बहादुर, धर्मेंद्र व शुभम और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


चुनावी रंजिश में मारपीट, मुकदमा
चुनावी रंजिश को लेकर चले लाठी डंडे में आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए। घटना में एक दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे नरायणदास गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें सुभाष सरोज 15, देशराज 25, मालती देवी, राकेश पुष्पाकर, शशि प्रभा सिंह, सोनू,  सिद्धार्थ घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सांगीपुर लाया गया। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रिफर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार की तहरीर पर जितेंद्र, देशराज, पंकज, सुरेंद्र, झरीलाल, संजय मिश्र, भोले, सुरेश, दीपू व रवींद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed