{"_id":"5f3fd6926350191a757e428d","slug":"in-pratapgarh-the-caretaker-in-chief-and-brother-were-shot-dead-after-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh में कार्यवाहक प्रधान व भाई को मारी गोली, 10 अगस्त को संभाला था पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh में कार्यवाहक प्रधान व भाई को मारी गोली, 10 अगस्त को संभाला था पद
Sat, 22 Aug 2020 09:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी गांव में शुक्रवार सुबह बाइक से पहुंचे नकाबपोश दो बदमाशों ने घर में घुसकर कार्यवाहक प्रधान आशीष कुमार तिवारी (35) व उनके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी (40) को गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा प्रधानी की रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताने पर पुलिस ने गांव के बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे एसपी ने छानबीन करने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की हैं। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी निवासी आशीष कुमार तिवारी को बीते 10 अगस्त को गांव का कार्यवाहक प्रधान बनाया गया था। शुक्रवार की सुबह वह अपने घर में मौजूद थे। उनके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी (40) घर के बाहर काम कर रहे थे। इस बीच बाइक से नकाबपोश दो युवक उनके घर के बाहर गेट पर पहुंचे। दोनों का चेहरा पूरी तरह ढका था।
विज्ञापन
pratapgarh news
- फोटो : प्रतापगढ़
एक युवक बाइक लेकर बाहर खड़ा रहा जबकि दूसरा गेट से घर के भीतर घुसा। उसे आशीष से मिलने के लिए आने वाला समझते हुए वशिष्ठ कुर्सी लेकर बरामदे से निकले। इस बीच युवक ने असलहा निकालकर वशिष्ठ पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़े। फायर की आवाज सुनकर आशीष घर से बाहर आए और भाई को खून से लथपथ देख हमलावर की ओर दौड़े।
इस पर उसने उन पर भी फायर झोंक दिया। गोली उनके हाथ को छूते हुए निकल गई। वह हमलावर से भिड़ गए। जिसके बाद उसने उनके गले में गोली मार दी। इसके बाद वह बाहर खड़े साथी के साथ बाइक से फायरिंग करते हुए भाग निकला। दोनों भाइयों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर कंधई पुलिस के साथ ही एसपी अनुराग आर्य, एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ के बाद एसपी ने हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित कीं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि परिवार के लोगों के आशंका जताने पर गांव के बीडीसी सदस्य समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना प्रधानी की रंजिश को लेकर हुई है।