हैवानियत : प्रतापगढ़ में शराबी पिता ने 18 दिन की दुधमुंही बच्ची को मार डाला
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी जितेंद्र सरोज खेती-किसानी के साथ मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां कुमकुम (7), रिया (4) और प्रिया (2) हैं। उसकी पत्नी नीतू ने 18 दिन पहले चौथी बेटी को जन्म दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संग्रामगढ़ इलाके में रविवार शाम शराब के नशे में धुत एक पिता ने बेटे की ललक पूरी न होने नाराज होकर पत्नी से मारपीट करते समय अपनी 18 दिन की दुधमुंही बच्ची मार डाला। पत्नी से मारपीट के दौरान बच्ची को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद वह अपने भाइयों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाकर मारपीट करने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह भाग निकला। क्षेत्राधिकारी लालगंज ने छानबीन के बाद बताया कि पिटाई के दौरान चोट लगने से बच्ची की मौत होने की बात पुष्ट हुई है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा निवासी जितेंद्र सरोज खेती-किसानी के साथ मजदूरी करता है। उसकी तीन बेटियां कुमकुम (7), रिया (4) और प्रिया (2) हैं। उसकी पत्नी नीतू ने 18 दिन पहले चौथी बेटी को जन्म दिया था। जितेंद्र को बेटे की आस थी, लेकिन चौथी बेटी के जन्म के बाद से ही वह पत्नी से विवाद करने लगा था।
रविवार की शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचा। बेटी पैदा होने से नाराज होकर पत्नी के साथ गालीगलौज करने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो वह उसे पीटने लगा। लोगों के अनुसार, पति से मारपीट के दौरान मां की गोद में रही दुधमुंही बच्ची को गंभीर चोटें लगीं। जिससे उसकी मौत हो गई।
बच्ची की मौत होते ही मां रोने बिलखने लगी और वह बेहोश हो गई। उसे होश आया तो जितेंद्र ने अपने बड़े भाई पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बड़े भाई अरुण के दरवाजे को कुल्हाड़ी से तोड़ने लगा। उसने रोकने का प्रयास कर रहे अपने छोटे भाई लवकुश के साथ भी मारपीट की।
सूचना पर संग्रामगढ़ पुलिस पहुंची तो वह भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। छानबीन में पता चला कि पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान चोट लगने से बच्ची की मौत हो गई। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई होगी।