{"_id":"5f8d9dc75572f0248f42f9b0","slug":"in-pratapgarh-a-contestant-student-was-murdered-and-the-body-hung-from-the-tree-three-accused-are-in-the-inheritance","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में प्रतियोगी छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, तीन आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में प्रतियोगी छात्र की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, तीन आरोपी हिरासत में
Mon, 19 Oct 2020 07:57 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी निवासी प्रतियोगी छात्र कन्हैयालाल (21) पुत्र माता प्रसाद की हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया गया। उसकी जीभ व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। प्रतियोगी छात्र का शव मिलने की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर शव कब्जे में लेने पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव उठाने से रोक दिया। परिजनों के संदेह जताने पर पुलिस ने महिला समेत तीन पड़ोसियों को हिरासत में ले लिया। घटना की तहकीकात करने के लिए फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। तब जाकर परिजन शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए। हालांकि रात में ही मछली मारने वालों ने पेड़ से लटक रहे शव को देखा था। इसके बाद भी पुलिस को 10 घंटे बाद घटना की भनक लगी।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरबपट्टी निवासी कन्हैयालाल पुत्र माता प्रसाद अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह प्रयागराज में रहकर एसएससी की तैयारी कर रहा था। कोरोना के कारण लॉकडाउन में वह घर आ गया था। वह घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे वह घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। उसके घर से करीब तीन किमी दूर ग्रामीण रात में मछली मारने के लिए महादेवन घाट चमरौधा नदी की ओर जा रहे थे।
मछुआरों ने पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव देखा लेकिन किसी को जानकारी नहीं दी। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे कन्हैयालाल का शव पेड़ से लटकने की खबर पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्हैयालाल की जीभ व गुप्तांग पर चोट के निशान थे। गुप्तांग से खून बहा था। पैर भी जमीन में घिसट रहा था। यह देख परिजन उसकी हत्या का आरोप पड़ोसियों पर लगाने लगे और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। इसके बाद परिजन वहां से शव लेकर घर चले आए। खबर मिलने पर सीओ सिटी अभय पांडेय फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम शव की वीडियो व फोटोग्राफी कराने के साथ ही घटनास्थल पर सुराग की तलाशने में जुट गई। मृतक की बहन बबिता पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर डीएम को बुलाने की जिद करने लगी। सीओ सिटी के निर्देश पर कोहड़ौर पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। करीब सात घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। परिवार के लोगों के शंका जताने पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी।