फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in honour killing the father brother and uncle sent to jail

आनर किलिंग: बेटी की हत्या में पिता-चाचा और भाई को भेजा जेल

Sun, 03 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
in honour killing the father brother and uncle sent to jail
in honour killing the father brother and uncle sent to jail - फोटो : PRATAPGARH
झूठी शान के लिए जन्म देने वाली मां अपनी ही बेटी की जान की दुश्मन बन बैठी। बेटी के गांव के युवक से बातचीत करने पर समाज में हो रही बेइज्जती को लेकर परिवार के लोगों ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने छात्रा की हत्या का खुलासा करते हुए पिता समेत तीन लोगों को जेल भेज दिया। महिला आरक्षियों को झांसा देकर फरार मृतका की मां की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली के जलालपुर की रहने वाली शालिनी पाल की लाश 26 अप्रैल को घर के करीब जजनीपुर में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या मुंह व नाक दबाकर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पट्टी कोतवाल व स्वाट टीम घटना का अनावरण करने के लिए मोबाइल की काल डिटेल के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए छानबीन करने लगी। शालिनी के पिता ने गांव के ही सूरज मिश्रा व राजमणि पांडेय पर शंका जताई थी। पुलिस ने सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

कई दिनों तक छानबीन के बाद शनिवार को पट्टी पुलिस ने शालिनी हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पट्टी कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में शालिनी के पिता रामप्रसाद पाल ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। बताया कि शालिनी गांव के ही सूरज मिश्रा पुत्र राकेश कुमार मिश्रा निवासी उड़ैयाडीह (जजनीपुर) से बातचीत करती थी। वह चोरी-छिपे उसकी बेटी से मिलता जुलता था। इससे समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। कई बार परिवार के लोगों ने शालिनी को समझाया, लेकिन वह मान नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अप्रैल की दोपहर सूरज मिश्रा उसकी बेटी शालिनी पाल से मिलने के लिए आया था। जिसे उसकी पत्नी आशा ने देख लिया। इस पर सूरज वहां से चला गया। बाद में शालिनी अपने भाई विवेक के मोबाइल से सूरज को फोन लगाकर बातचीत कर रही थी। शालिनी को बात करने से उसकी मां ने रोका। जिससे गुस्से में शालिनी चीखने चिल्लाने लगी और बोली कि तुम लोग मेरे ऊपर शंका करते हो, मैं तो बात करूंगी। यह सुनकर गुस्से में आकर शालिनी की मां आशा ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके ऊपर चढ़कर बैठ गई।
उसका मुंह व नाक कसकर दबा दिया। जिससे शालिनी की मौत हो गई। यह देख वह सभी घबरा गए। रात में भाई रामआसरे, बेटे विवेक की मदद से शालिनी के शव को सूरज मिश्रा के खेत के पास फेंक दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आशा पुलिस को झांसा देकर घर से भाग गई। जिसकी तलाश जारी है। शुक्रवार की रात मृतका शालिनी के पिता रामप्रसाद, भाई विवेक पाल, चाचा रामआसरे को उड़ैयाडीह चौराहे के पास से गिरफ्तारी दिखाते हुए पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।

शालिनी की मौत के बाद परिवार के लोग घबरा गए थे। रात करीब नौ बजे विवेक पाल बीड़ी लेने के बहाने घर से कुछ दूरी पर रामकृपाल की दुकान पर गया ताकि वहां लोगों की मौजूदगी का पता चल सके। उस रात आंधी-पानी भी आया था। राम प्रसाद समेत परिवार के लोगों ने शालिनी के शव को सूरज के खेत में फंसाने के लिए फेंका था। ताकि घटना की जानकारी के बाद सूरज को आरोपी बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed