फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In hockey, the junior boys team defeated the girls team 2-1.

Pratapgarh News: हॉकी में जूनियर बालक टीम ने बालिकाओं को 2-1 से दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
In hockey, the junior boys team defeated the girls team 2-1.
भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय एवं अनवर हॉकी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीआईसी मैदान पर हुए मुकाबले में सब जूनियर-ए और बी टीम के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर रहा। वहीं, जूनियर बालक व बालिकाओं की टीम के मध्य हुए मैच में बालक वर्ग की टीम ने 2-1 से बालिकाओं का हराया। मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी रहे।
विज्ञापन

सदर विधायक ने जनपद के भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज, शकुंतला शुक्ला, अनवर हॉकी समिति के सचिव खुर्शीद अली, जसीम खान, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अमजद खान, राघवेंद्र शुक्ला, विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित रहे। संचालन आदित्य शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed