फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   In case of death of young man, father gave complaint of murder, case registered

Pratapgarh News: युवक की मौत के मामले में पिता ने दी हत्या की तहरीर, केस दर्ज

Wed, 03 Jul 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Wed, 03 Jul 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
In case of death of young man, father gave complaint of murder, case registered
सोमवार को हुई युवक की मौत के मामले में पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला था। एसपी के निर्देश पर इलाकाई पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के गरीबपुर गांव के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद गुप्ता के बेटे श्यामबाबू गुप्ता का शव उसके ट्यूबवेल के पास सोमवार की सुबह खेत में नीम के पेड़ से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शव आने के बाद स्वजनों ने सोमवार को ही देर शाम श्रृंग्वेरपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया था। परिजनों की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया था। सोमवार शाम को मौके पर पहुंचकर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने मामले की जांच करते हुए परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार की सुबह मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी। देर शाम पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्रामीणों का कहना है कि श्यामबाबू के मोबाइल से पुलिस मौत का राज खोज सकती है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



----------------
जबरन खेत का पानी बंद कर महिला को पीटा
हीरागंज। महेशगंज क्षेत्र की एक महिला का आरोप है कि 29 जून की रात उसके बेटे सूरज और धीरज ने नहर से खेत में पानी लगाया था। तभी गांव के ही दो लोग पहुंचे और जबरन खेत का पानी बंद कर अपने खेत में लगा दिया। विरोध करने पर दोनों मारपीट करने लगे। पीड़िता ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------


आवास का पैसा न मिलने पर महिला ने ब्लॉक में किया हंगामा
विभागीय लापरवाही के कारण दूसरी महिला के खाते में ट्रांसफर हो गई थी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी

हीरागंज। आवास न मिलने से नाराज महिला ने ब्लॉक पहुंचकर हंगामा किया। हालांकि ब्लॉक कर्मचारियों से आश्वासन मिलने के बाद वह घर चली गई। बाबागंज विकास खंड के झींगुर गांव निवासी गीता सरोज को वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण स्वीकृत हुआ है, लेकिन ब्लॉक कर्मियों ने लाभार्थी के नाम की ही दूसरी महिला के खाते में पैसा भेज दिया। शिकायत के बाद जांच में मामला उजागर हुआ। जिसके बाद तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी से गलत खाते में भेजे गए आवास के रुपये की रिकवरी की गई, लेकिन पैसा लाभार्थी के खाते में न भेजकर सरकारी खाते में जमा हो गया। जिसके बाद से गीता आवास के पैसे के लिए अधिकारियों के चौखट पर चक्कर लगाती रही। परेशान होकर गीता ने मंगलवार को ब्लॉक पहुंचकर पैसा न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। गीता का कहना था कि जब तक खाते में रुपये नहीं आएंगे, वह यहां से नहीं जाएगी। महिला को आक्रोशित देख कर्मचारी भयभीत हो गए। कर्मचारियों ने खाते में पैसा भेजने का आश्वासन देकर महिला को शांत कराया। वहीं, इस मामले में प्रभारी बीडीओ नरेंद्र यादव का कहना है कि शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले की जांच ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील कुमार सरोज को देकर रिपोर्ट मांगी गई है। महिला के खाते में जल्द ही पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed