फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   in attempt of third marriage dulha reached in jail

तीसरी शादी रचाने चला दूल्हा पहुंचा हवालात

Fri, 29 Nov 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
in attempt of third marriage dulha reached in jail
बेल्हा देवी धाम में तीसरी शादी रचा रहे युवक की पहली पत्नी द्वारा बवाल के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
तीसरी शादी रचाने चला दूल्हा पहुंचा हवालात
विज्ञापन

पहली पत्नी की शिकायत पर पहुंची पुलिस, हंगामा
बेल्हा देवी मंदिर में तीसरी शादी रचाने चले युवक को एंटी रोमियो टीम महिला थाने उठा लाई। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने यह कदम उठाया। इसे लेकर काफी देर तक मंदिर परिसर में हंगामा होता रहा। पुलिस मामले की सच्चाई का पता लगा रही है।
जनपद जौनपुर के बेलवार थाना क्षेत्र के तारपट्टी निवासी जीतेंद्र पांडेय मुंबई में रहता है। इन दिनों वह घर आया है। गुरुवार को वह अपनी शादी करने के लिए परिजनों के साथ बेल्हा देवी मंदिर पहुंचा। उसकी शादी जौनपुर के ही रोहटा की रहने वाली जया शुक्ला पुत्री दीनानाथ के साथ होने वाली थी। शादी की तैयारियों के बीच अचानक जीतेंद्र की पहली पत्नी प्रीती बेल्हा देवी मंदिर आ पहुंची। उसके परिजन शादी रोकते हुए हंगामा करने लगे। मंदिर परिसर में हंगामा होता देख लोगों ने पुलिस बुला ली। मौके पर भुलियापुर चौकी प्रभारी पहुंचे। महिलाओं की संख्या अधिक देख उन्होंने महिला थाने की पुलिस बुला ली। एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची। बातचीत करने के बाद शादी रोकते हुए सभी को लेकर महिला थाने चली आई। यहां तीसरी शादी रचाने चले जीतेंद्र को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। प्रीती का आरोप था कि जीतेंद्र के साथ उसकी शादी हुई थी, लेकिन बीच मतभेद के चलते वह मायके में रहने लगी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मुंबई में काम-काज करने के दौरान जीतेंद्र दूसरी शादी भी कर चुका है। जिसकी परिवार के लोगों को भी जानकारी नहीं है। अब वह तीसरी शादी जया से करने जा रहा था। रिश्तेदारों को पता न चले, इसलिए बेल्हा देवी मंदिर में शादी करने के लिए आया था। जीतेंद्र का कहना था कि प्रीती शादी के बाद कुछ दिनों तक रही, बाद में अपने मायके जाकर रहने लगी। इसके चलते वह शादी करने जा रहा था। मुंबई में उसने कोई शादी नहीं की है। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगा रही है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि अभी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन

बेल्हा देवी मंदिर में तीसरी शादी रचाने पहुंचे दूल्हे को लेकर करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद भी हंगामा जारी था और एक दूसरे से मारपीट पर उतारू हो रहे थे। गाली गलौच देख पुलिस बीच में खड़ी हो गई। जिससे मंदिर में तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी रोकने पहुंची पुलिस ने दूल्हा व दुल्हन का सामान भी मंदिर परिसर से हटवा दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के परिजनों को शादी के सारे सामान लेकर महिला थाने या घर जाने को कहा।

बेल्हा देवी धाम में पति द्वारा तीसरी शादी की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची युवती।

बेल्हा देवी धाम में पति द्वारा तीसरी शादी की सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची युवती।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed