फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Immersion of Lord Ganesha's idol in Sai river with pomp

गणेश प्रतिमा का विसर्जन : गणपति बप्पा मोरया, अगले वर्ष तू जल्दी आ....

Mon, 20 Sep 2021 02:49 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 20 Sep 2021 02:49 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा की शक्ल में श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते और जयकारे लगाते हुए प्रशासन की ओर से निर्धारित तालाबों तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Immersion of Lord Ganesha's idol in Sai river with pomp
मां बेल्हा देवी धाम सई नदी में गणपति प्रतिमा विर्सजित करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

गणेश चतुर्थी के मौके पर पंडालों और घरों में स्थापित की गई भगवान गणेशजी की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। रविवार को रेलवे स्टेशन रोड पार्क और सिविल लाइंस वीमार्ट में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का सई नदी में धूमधाम से विसर्जन किया गया। इससे पहले शहर में शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर लोग नाचते-गाचते बेल्हा देवी मंदिर पहुंचे। विधिवत पूजन-अर्चना के बाद नाव के सहारे प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


दस सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की स्थापना हुई थी। इसके बाद से पूजा-अर्चना की धूम रही। रविवार को सिविल लाइंस वीमार्ट में स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन बैंडबाजे और शोभायात्रा के साथ हुआ। मुख्य यजमान जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मनोज खत्री ने सपरिवार मां बेल्हा देवी तट पर बप्पा की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


स्थापना के दौरान डॉक्टर खत्री के आयोजकत्व में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ था। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राकेश शर्मा रामायणी, अधिवक्ता आनंद प्रणाप सिंह कक्कू, प्रदीप यादव, सतीश, शशांक, मोहक खत्री, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed