{"_id":"60cce0f88ebc3e2dae2ca246","slug":"illegally-run-of-fence-in-the-field-took-the-life-of-the-teenager-pratapgarh-news-ald308685744","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में लगी बाड़ में अवैध तरीके से दौड़ाए करंट ने ली किशोर की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में लगी बाड़ में अवैध तरीके से दौड़ाए करंट ने ली किशोर की जान
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के तेलियानी गांव में बाड़ में लगे करंट से मृत युवक अंकुर यादव। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
खेत में लगाई बाड़ में अवैध तरीके से दौड़ाए गए करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। आसपुर देवसरा इलाके के तेलियानी गांव में तीन दिन पूर्व मां के साथ ननिहाल आया 16 वर्षीय किशोर शुक्रवार सुबह शौच जाते समय खेत की बाड़ में दौड़ाए गए करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई है। जानवरों से फसलों को बचाने के लिए खेतों में लगाई जाने वाली बाड़ में करंट दौड़ाने से मौत की घटनाएं जिले में लगातार हो रही हैं।
आसपुर देवसरा इलाके के तेलियानी गांव निवासी रामउजागिर यादव की बेटी मंजू का विवाह जनपद सुल्तानपुर में हुआ है। तीन दिन पूर्व मंजू अपने बेटे अंकुर यादव (16) के साथ मायके आई थी। शुक्रवार की सुबह अंकुश शौच के लिए निकला था। इस दौरान रास्ते में एक खेत में लगाई गई बाड़ में करंट दौड़ रहा था। उसकी चपेट में आने से अंकुर गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के कुछ देर बाद गांव के ही किसी ग्रामीण की नजर उसके शव पर पड़ी तो उसने परिजनों को सूचना दी। इस पर रोते-बिलखते घरवाले मौके पर पहुंचे। खबर पाकर सुुल्तानपुर से अंकुर के पिता समेत अन्य लोग भी आ गए। हादसे की सूचना आसपुर देवसरा पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
लगातार हो रहीं घटनाएं, बिजली विभाग नहीं लगा पा रहा अंकुश
जिले में खेतों में लगाई जाने वाली बाड़ में ग्रामीण जानवरों से फसलों को बचाने के लिए चोरी से करंट दौड़ा देते हैं। इसकी चपेट में आने से जिले में लगातार मौतें हो रही हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा हैै। हर बार घटना के बाद बिजली विभाग कार्रवाई की बात कहता है, लेकिन कुछ नहीं होता है।