फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   illegal wine business in Pratapgarh

सब्जी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 100 पेटी शराब बरामद

Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
illegal wine business in Pratapgarh
चिलबिला पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान बरामद अवैध शराब। - फोटो : PRATAPGARH
-चिलबिला में पुलिस ने दबोचा, सोरांव से अंबेडकरनगर ले जाई जा रही थी शराब
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सब्जी के नीचे छिपाकर अंबेडकर नगर ले जाई जा रही 100 पेटी देशी शराब पुलिस ने बरामद करते हुए दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। बरामद शराब की कीमत चार लाख बताई जा रही है।
प्रयागराज जनपद के सोरांव से अंबेडकर नगर पिकअप डाला पर सब्जी के नीचे लादकर 100 पेटी शराब ले जाई जा रही थी। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार भोर में चिलबिला में पुल के करीब पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप के नीचे अवैध शराब मिली। जिसकी कीमत करीब चार लाख बताई जा रही है। पुलिस ने चालक समेत दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब अंबेडकर नगर जा रही थी। वहां कोई व्यक्ति मिलता। जिसके हवाले शराब करनी थी। पुलिस ने पकड़े गए दुर्गेश सूरज साहू पुत्र सुंदरलाल साहू व अरुण साहू निवासी कौड़िहार नवाबगंज प्रयागराज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चिलबिला के व्यापारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
प्रतापगढ़। चिलबिला के एक व्यापारी से से पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। गुरुवार रात उसके मोबाइल पर फोन कर रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद से व्यापारी का परिवार सहमा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस धमकी देने वाले नंबर के सहारे आरोपियों की खोजबीन में जुटी है। व्यापारी को पुलिस ने सुरक्षाकर्मी मुहैया करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता पुत्र लवकुश गुप्ता का स्थानीय बाजार में किराने का कारोबार है। गुरुवार को उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि जान की सलामती चाहते हो तो पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो। रुपये न देने पर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। पुलिस को सूचना देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। सहमे व्यापारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। दुर्गेश की तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। धमकी से परिवार के लोगों को सहमा देखकर पुलिस ने सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करा दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि रंगदारी मांगने वाले की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed