फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Illegal recovery in the name of tablet, smartphone, Ravivi started investigation

टैबलेट, स्मार्टफोन के नाम पर अवैध वसूली पर होगी कार्रवाई

Wed, 02 Nov 2022 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal recovery in the name of tablet, smartphone, Ravivi started investigation
टैबलेट और स्मार्टफोन नि:शुल्क वितरण योजना के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य विश्वविद्यालय ने शिकायत मिलने के बाद श्री राम प्रसाद मिश्र कॉलेज सहित दो अन्य कॉलेजों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की कार्रवाई से कॉलेजों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से जिले में चार राजकीय, सात अनुदानित सहित कुल 159 कॉलेज संबद्ध है। प्रदेश सरकार ने स्नातक और परास्नातक के छात्र छात्राओं को नि:शुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट देने की घोषणा की थी। पहले चरण में दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में साकेत गर्ल्स कॉलेज की 200 छात्राओं को मुख्यमंत्री ने स्मार्टफोन वितरित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद जिला स्तर पर भेजी गई सूची के आधार पर 12 कॉलेजों के परास्नातक और स्नातक अंतिम वर्ष के दो हजार छात्र छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किया। इसके बाद विधानसभा चुनाव होने की वजह से वितरण की प्रक्रिया रुक गयी। सत्र 2022 में वितरण के लिए अक्टूबर माह से राविवि ने पंजीकरण शुरू करने का आदेश दिया है। बता दें कि कुछ कॉलेजों द्वारा टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण के नाम पर छात्र छात्राओं से अवैध वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों द्वारा प्रत्येक छात्रों से 500 से 1000 रुपये लिया जा रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद विश्वविद्यालय ने सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि कॉलेजों द्वारा टैबलेट और स्मार्टफोन के पंजीकरण के लिए छात्रों से किसी तरह का शुल्क न लिया जाए। यह योजना नि:शुल्क है।
शिकायत मिलने पर संबंधित कॉलेज के खिलाफ जांच कराकर करवाई की जाएगी। श्री राम प्रसाद मिश्र कालेज सहित दो अन्य कॉलेजों के खिलाफ शिकायत मिलने पर राविवि ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. उत्कर्ष उपाध्याय को दी गयी है। कॉलेजों से विश्वविद्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

टैबलेट, स्मार्टफोन योजना नि:शुल्क है। अवैध वसूली किये जाने पर करवाई की जाएगी। कुछ कॉलेजों की शिकायत मिलने पर जांच कराई जा रही है। डॉ. अखिलेश सिंह, कुलपति, राज्य विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed