फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Illegal liquor worth lakhs of rupees again recovered in Kunda

कुंडा में फिर बरामद हुई लाखों रुपये की अवैध शराब

Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor worth lakhs of rupees again recovered in Kunda
कुंडा कोतवाली में पकड़ी गई शराब के साथ आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
कुंडा में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की रात पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कुंडा व बाघराय में छापा मारकर 77 पेटी अवैध शराब बरामद की। मौके से शराब लदी पिकअप संग एक युवक को पकड़ा गया। एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार की आधी रात पुलिस को सूचना मिली कि रैय्यापुर गांव में पिकअप से अरुणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब लाई जा रही है। इस पर कुंडा पुलिस व आबकारी इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने रैयापुर में लालजी सरोज के घर छापा मारा। उसके दरवाजे पर खड़ी पिकअप में 18 पेटी शराब मिली। घर में तलाशी के दौरान आठ पेटी शराब और बरामद हुई। मौके पर पकड़े गए लालजी सरोज से पूछताछ के बाद पुलिस ने बाघराय के सिया गांव निवासी सोनू यादव के घर से 51 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान सोनू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस दोनों स्थान से बरामद शराब, पिकअप गाड़ी व हिरासत में लिए गए लालजी सरोज को लेकर कोतवाली पहुंची। आबकारी इंस्पेक्टर पीयूष विक्रम की तहरीर पर लालजी व सोनू यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने लालजी सरोज को जेल भेज दिया। आबकारी विभाग के मुताबिक, बरामद शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बीते कुछ महीने पहले कुंडा के बाबूगंज से लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद हुई थी। हथिगवां में शराब बनाने की फैक्ट्री ही पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed