{"_id":"5e9606ce8ebc3e76c83e2ecc","slug":"illegal-liquor-being-sold-in-lockdown-raided-and-recovered-pratapgarh-news-ald2733530166","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बेची जा रही थी अवैध शराब , छापा मारकर किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बेची जा रही थी अवैध शराब , छापा मारकर किया बरामद
विज्ञापन
Illegal liquor being sold in lockdown, raided and recovered
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बिक्री के लिए घर में छिपाई गई अवैध कच्ची शराब छापेमारी में बरामद हुई है। डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग के साथ पुलिस व प्रशासन की टीम को कामयाबी हाथ लगी। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण व सामग्री को नष्ट किया गया।
जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा लॉकडाउन की अवधि में अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापामारी की गई। मंगलवार को लालगंज के आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह के साथ एसडीएम बीके प्रसाद व सीओ जगमोहन सिंह की टीम ने सांगीपुर इलाके के तारापुर गांव में छापा मारा।
आबकारी व प्रशासन की टीम को धर्मराज सरोज, मंहगू सरोज, जलुका, रमेश कुमार, जमुना प्रसाद व सुंदर के घर में जमीन के नीचे छिपाई गई भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान घरों में रखे शराब बनाने के उपकरण व लगभग तीस क्विंटल लहन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
भारी मात्रा में पुलिस बल व अफसराें को देख शराब बनाने वाले कारोबारी भाग निकले। यहां बरामद शराब लॉकडाउन में बेची जा रही थी। अवैध कच्ची शराब, लहन व उपकरण को नष्ट करा दिया गया।
छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा। आबकारी निरीक्षक पीएन सिंह ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया है।