{"_id":"5d98ddc98ebc3e01542f83ed","slug":"illegal-covessing-in-social-media-pratapgarh-news-ald256803240","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर प्रत्याशी कर रहे प्रचार, बंद है प्रशासन की आंखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर प्रत्याशी कर रहे प्रचार, बंद है प्रशासन की आंखे
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर प्रत्याशी कर रहे प्रचार, बंद हैं प्रशासन की आंखें
सरकारी कार्यालयों से नहीं हटी, सीएम और पीएम की योजनाओं वाली होर्डिंग्स
प्रतापगढ़। सदर विधानसभा उपचुनाव में सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता का प्रत्याशी खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, मगर अफसर चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं। आलम यह है कि सरकारी विभागों से केंद्र व प्रदेश सरकार के योजनाओं का प्रचार करने वाली होर्डिंग्स नहीं हटाई गईं।
सदर विधानसभा उपचुनाव में कूदे प्रत्याशियों ने प्रचार का माध्यम सोशल मीडिया को बना लिया है। चुनाव चिन्ह के साथ ही अपने पक्ष में मतदान के लिए मतदाताओं को फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए पहुंच रहे हैं। सभी दलों ने अपने ग्रुप बना रखे हैं। सोशल मीडिया पर हो रहे प्रचार से अफसर भी अनभिज्ञ नहीं हैं, मगर वह कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं हैं। बैठकों के दौरान अफसर प्रत्याशियों व राजनैतिक दलों के नेताओं को इस बात की हिदायत देते नजर आते हैं। प्रशासनिक मशीनरी की लापरवाही से उपचुनाव में सभी दलों के प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया को प्रचार का हथियार बना लिया है। आदर्श आचार संहिता की धज्जियां अफसर भी उड़ाने से नहीं चूक रहे हैं। आलम यह है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार करने के लिए लगाई गई होर्डिंग्स सरकारी कार्यालयों में अभी भी लगी हुई है। आचार संहिता का पालन करने के लिए सचल दल का गठन किया गया है। मगर यह टीम सिर्फ कागजों पर दौड़ रही है। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि आय-व्यय प्रेक्षक का आगमन हो गया है। जल्द ही आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
लालगंज एसबीआई में अब नहीं जमा होगा ट्रेजरी चालान
प्रतापगढ़। लालगंज तहसील के लोग अब एसबीआई की शाखा में ट्रेजरी चालान नहीं जमा कर सकेंगे। ऐसा उप कोषागार लालगंज के बंद होने से होगा। इसलिए अब चालान जमा करने के लिए कुंडा और मुख्यालय का चक्कर लगाना होगा।
विज्ञापन
यूपी सरकार ने पांच करोड़ रुपये से कम का स्टांप बेचने वाले 46 उपकोषागार में ताला लगा दिया है। जिले के लालगंज तहसील में खुले उपकोषागार में डबल लॉक नहीं होने के कारण स्टांप की बिक्री नहीं होती थी। इसलिए शासन ने उप कोषागार को बंद कर दिया। मगर इससे बड़ा नुकसान यह हुआ कि अभी तक लालगंज एसबीआई में ट्रेजरी चालान जमा करने वालों से यह सुविधा छिन गई है। अब लालगंज के लोगों को कुंडा और प्रतापगढ़ मुख्य शाखा में जमा करना होगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू ने बताया कि उपकोषागार में ताला लगा दिया गया है, वहां पर तैनात कर्मचारी को मुख्यालय में तैनात किया गया है।