{"_id":"5d754c468ebc3e939d469958","slug":"illegal-country-liquor-recovered-from-closed-rice-mill-pratapgarh-news-ald2543620170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद राइस मिल से 35 लाख की अवैध देशी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद राइस मिल से 35 लाख की अवैध देशी शराब बरामद
विज्ञापन
नगर कोतवाली भदोही गांव स्थित राइस मिल में बरामद अवैध शराब की जांच करती पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
नगर कोतवाली के भदोही गांव में स्थित बंद राइसमील में डंप अवैध शराब का रविवार को भंडाफोड़ हो गया। राइसमील संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 35 लाख की 1102पेटी गैर प्रांत की अवैध शराब और रैपर बरामद किया। खबर मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
प्रतापगढ़-मानधाता मार्ग स्थित भदोही गांव में जीतमल की राइसमील मील है। यह दो साल से बंद चल रही है। राइसमील संचालक जीतमल ने उसमें ताला लगा रखा था। शराब माफिया ताला तोड़कर राइसमील में देशी शराब का कारोबार शुरू कर दिए। रविवार सुबह करीब 11 बजे जीतमल के कर्मचारी राइसमील पर गए थे। राइसमिल का टूटा ताला देख वे दंग रह गए। अंदर घुसकर देखा तो भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी।
कर्मचारियों ने जीतमल को इसकी जानकारी दी। आननफानन में जीतमल राइसमील पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सिटी चौकी इंचार्ज के साथ ही एसपी और आबकारी विभाग को दी। खबर मिलते ही भारी संख्या में फोर्स के साथ आबकारी टीम मौके पर पहुंची। अवैध शराब को पुलिस प्रशासन ने सीज कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अवैध शराब पंजाब प्रांत की बनी हुई है। पुलिस ने 1102 पेटी शराब और रैपर को कब्जे में ले लिया। आबकारी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 1102 पेटी अवैध शराब मिली है। जिसका कीमत लगभग 35 हजार है। अवैध शराब गैर प्रांत की बनी हुई है।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल
भदोही में स्थित राइस मील पर 1102 पेटी अवैध शराब मिलने के मामले में मानधाता पुलिस के साथ ही सिटी चौकी इंचार्ज की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। दिनभर राइस मील पर सन्नाटा पसरा रहता है। रात होते ही शराब माफिया पहुंच जाते हैं।
रात में ही ट्रक से अवैध शराब लाई जाती थी। मोहनगंज, कटरामेदनीगंज और भुपियामऊ के साथ मानधाता में पुलिस पिकेट लगती है। ऐसे में रात में पुलिस का ध्यान इस ओर क्यों नहीं पड़ता था।