फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   IGRS report filed without on-site inspection

Pratapgarh News: स्थलीय निरीक्षण किए बिना ही लगा दी आईजीआरएस रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
IGRS report filed without on-site inspection
मानक विहीन बनाए जा रहे कान्हा गोशाला की आईजीआरएस शिकायत पर बिना स्थलीय निरीक्षण किए ही अवर अभियंता ने आख्या प्रस्तुत कर दी। शिकायतकर्ता ने डीएम से गलत आईजीआरएस रिपोर्ट लगाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

पट्टी कस्बा के रहने वाले शिवम सिंह ने रत्तूपुर परसनी में बन रहे कान्हा गोशाला में मानक विहीन कार्य किए जाने की आईजीआरएस पर शिकायत की थी। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सीमेंट और पीली ईंट का उपयोग किया जा रहा है। 1.40 करोड़ रुपये से बन रहे गोशाला में अनियमितता की जांच जिलाधिकारी ने नगर पंचायत को सौंपी थी। शिवम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पंचायत के अवर अभियंता विक्रमादित्य ने बिना स्थलीय निरीक्षण की आईजीआरएस पर आख्या प्रस्तुत कर दी। रिपोर्ट में सीमेंट का उपयोग नहीं होने की जानकारी दी गई है। जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि निर्माण कार्य में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है। उपयोग किए जा रहे सीमेंट की फोटो और वीडियो शिकायतकर्ता के पास उपलब्ध है। शिवम ने गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed