फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   IFFCO Manure Warehouse robbery broad daylight, robbed of rs 1.67 lakh and escaped mask crook

इफको के खाद गोदाम में दिनदहाड़े डकैती, 1.67 लाख रुपये लूट कर भाग निकले नकाबपोश बदमाश

Wed, 27 Nov 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
IFFCO Manure Warehouse robbery broad daylight, robbed of  rs 1.67 lakh and  escaped mask crook
जेठवारा थाने के सराय देवराय के खाद की गोदाम में लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखते सीओ अरविन? - फोटो : PRATAPGARH
जेठवारा इलाके में मंगलवार को दिनदहाड़े नकाबपोश छह बदमाशों ने इफको के खाद गोदाम में डाका डाल दिया। बदमाश तमंचे के बल पर उर्वरक गोदाम से 1.67 लाख रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। घटना की बाबत कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायदेवराय में इफको बाजार के नाम से गोदाम है, जहां खेती के लिए उर्वरक व दवाओं की बिक्री होती है। कटरागुलाब सिंह पुलिस चौकी से चार सौ मीटर की दूरी पर इफको बाजार है। मंगलवार दोपहर इफको बाजार प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ग्राहकों को खाद व दवा दे रहे थे। इस दौरान तीन बाइकों पर सवार होकर 6 नकाबपोश बदमाश पहुंचे।
विज्ञापन

दो बदमाश असलहा लेकर बाहर खड़े हो गए और चार भीतर चले गए। बदमाशों ने प्रभारी व पल्लेदार सुरेशचंद्र को तमंचा सटा दिया। इसके बाद बिक्री के 1.67,840 रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले। बदमाशों के भागने के दौरान प्रभारी समेत अन्य लोगों ने शोरशराबा शुरू कर दिया, जिसके बाद गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ग्रामीणों के पहुंचने तक बदमाश भाग चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सदर अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। मातहतों से पूछताछ के बाद बदमाशों की तलाश में तीन टीमों को लगाया। थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सरायदेवराय स्थित इफको बाजार में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई। दरवाजा खुलवाने के दौरान एक बदमाश ने दरवाजे पर पैर से जोरदार ठोकर मारी। जिससे उसका चेहरा खुल गया। जब तक वह संभलता तब उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस बदमाशों को चिन्हित करने का दावा कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस अधीक्षक लौट गए। स्वॉट टीम संदिग्ध बदमाशों की तलाश में दबिश देती रही।
ग्राहकों को असलहे के बल पर रोका
बाइक सवार सभी बदमाशों के हाथ में असलहे थे। उन्होंने खाद व दवा लेने पहुंचे ग्राहकों को धमकाकर किनारे कर दिए। असलहा देखकर लोग खुद किनारे हो जा रहे थे, लेकिन दुकान के भीतर मौजूद ग्राहकों को असलहे के बल पर भीतर ही रोके रखा। रुपये लूटने के बाद असलहा लहराते हुए बदमाश भाग निकले।
तारापुर साधन सहकारी समिति से हुई थी साढ़े पांच लाख की लूट
जेठवारा थाना क्षेत्र के तारापुर स्थित साधन सहकारी समिति में 19 नवंबर 2018 को करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लूट हुई थी। घटना के पहले जेठवारा थाने में एडीजी व आईजी की मीटिंग चल रही थी और बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। घटना के बाद थानाध्यक्ष पर गाज गिरी थी।
लुटने से बच गए 5 लाख रुपये
सरायदेवराय स्थित इफ्को बाजार में अधिक रकम लुटने से बच गई। घटना से तीन घंटे पहले ही पांच लाख रुपये बैंक में जमा कर प्रभारी लौटे थे। घटना के बाद इलाके में सनसनी व्याप्त है। सरायदेवराय स्थित इफ्को बाजार के प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह की मानें तो सोमवार की ब्रिकी के करीब पांच लाख रुपये वह बैंक में मंगलवार की सुबह ही जमा कर लौटे थे।

बदमाशों को पता था कि सोमवार की बिक्री व मंगलवार को उर्वरक बिक्री का रुपया गोदाम में मौजूद है। घटना के समय गोदाम में छह ग्राहक उर्वरक लेने के लिए मौजूद थे। बदमाशों के हाथ में असलहा देख हर कोई भयभीत हो उठा। मंगलवार को 118 बोरी डीएपी, यूरिया 90 बोरी की बिक्री हुई थी। इसके अलावा जैविक खाद की भी बिक्री हुई थी। पुलिस ब्रिकी की छानबीन करती रही।

ज0ठवारा थाने के सराय देवराय के खाद की गोदाम में लूट की घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करते सीओ।

ज0ठवारा थाने के सराय देवराय के खाद की गोदाम में लूट की घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करते सीओ।- फोटो : PRATAPGARH

जेठवारा थाने के सराय देवराय के खाद की गोदाम में बदमाशों द्वारा लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।

जेठवारा थाने के सराय देवराय के खाद की गोदाम में बदमाशों द्वारा लूट की घटना के बाद जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed