फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If the load increases, coolers are installed

Pratapgarh News: लोड बढ़ा तो ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए गए कूलर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
If the load increases, coolers are installed
भीषण गर्मी में ओवरलोड के कारण कहीं ट्रांसफार्मर बंद करने पड़ रहे हैं तो कहीं जंपर कटने से केबल टूटकर गिर रही है। ट्रिपिंग का सिलसिला भी लगातार जारी है। ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा करने के लिए अब विभाग ने कूलर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्रों पर लगे 10 एमवीए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता 262 एंपियर का लोड उठाने की है, लेकिन करीब 300 एंपियर से अधिक का लोड ट्रांसफाॅर्मरों (पावर परिवर्तक) पर पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ट्रांसफार्मरों के साथ ही केबल पर भी लोड बढ़ा है। नए एबीसी केबल 40 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन कर सकता है। कुछ दिनों से तापमान 45 डिग्री से अधिक होने के कारण केबल में लगे जंपर गर्म होकर कट जा रहे हैं। मई में 200 से अधिक जंपर कट चुके हैं। जिससे केबल टूटकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार ओवरलोड और भीषण गर्मी की वजह से दो से तीन घंटे ट्रांसफाॅर्मरों को बंद किया जा रहा है। इसके बाद भी ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जल जा रहे है। बृहस्पतिवार को बिजली विभाग ने बाबागंज उपकेंद्र पर लगे 10 एमवीए के ट्रांसफाॅर्मरों के पास चार कूलर लगाए हैं। शुक्रवार को दहिलामऊ उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफाॅर्मर के पास भी चार कूलर लगाए जाएंगे। शहरी क्षेत्रों के सातों उपकेंद्र पर कूलर लगाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। वहीं अंबेडकर चौराहा, अजीत नगर, सदर बाजार, महुली, चिलबिला व भंगवा चुंगी के पास केबल गर्म होने से जंपर कटकर गिर गए। इससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। ओवरलोड होने से लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है। अधीक्षण अभियंता इं. सत्यपाल ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से उपकेंद्रों पर लगे ट्रांसफाॅर्मर गर्म होकर जल जा रहे हैं। ट्रांसफाॅर्मरों को ठंडा करने के लिए चार-चार कूलर लगाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। उपभोक्ता एक साथ सभी बिजली उपकरण का प्रयोग न करें। इससे ओवरलोड की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचलपुर में उपभोक्ताओं ने जताई नाराजगी, पहुंची पुलिस
कादीपुर विद्युत उपकेंद्र से अचलपुर में बिजली की आपूर्ति की जाती है। बुधवार को अचलपुर मोहल्ले के पास जंपर कट जाने से फॉल्ट की समस्या आ गई। उसके बाद मोहल्ले में लगे ट्रांसफाॅर्मर में फॉल्ट की समस्या आई। समस्या को दूर करने के लिए सर्विस ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। बाद में स्थायी ट्रांसफाॅर्मर लगाने पहुंचे बिजली कर्मचारियों की उपभोक्ताओं से झड़प हो गई। उपभोक्ताओं ने पहले स्थायी ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराने के बाद सर्विस ट्रांसफाॅर्मर को ले जाने की बात कही। विवाद बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने बिजली कर्मचारियों को समझाकर वापस कर दिया। अधिशासी अभियंता रामाश्रय प्रसाद चौरसिया ने बताया कि स्थायी ट्रांसफाॅर्मर लगने के बाद ही सर्विस ट्रांसफाॅर्मर हटाया जाएगा। कादीपुर विद्युत उपकेंद्र से कटौती के चलते रात तीन बजे तक क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed