{"_id":"5ccf3378bdec220726686260","slug":"if-the-fianc-e-talked-to-another-the-young-man-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगेतर दूसरे से बात करती मिली तो युवक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगेतर दूसरे से बात करती मिली तो युवक ने लगाई फांसी
Mon, 06 May 2019 12:33 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
sucide shimla
मंगेतर को मोबाइल पर किसी और से बात करता देख नाराज युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव पेड़ से लटकते देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के पूरे ब्रह्मचारी निवासी मनीष पाल (19) पुत्र दुखई पाल की सांगीपुर इलाके के मुरैनी में उसके भाई की ससुराल में केदारनाथ पाल के यहां एक युवती से शादी तय थी। बुधवार को मंगेतर ने उसे फोन कर मुरैनी बुला लिया। मनीष वहां पहुंचा तो उसकी मंगेतर किसी और से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। मंगेतर के दूसरे से बात करने से मनीष इतना नाराज हुआ कि रात में घर से बाहर निकला और फांसी पर लटक कर जान दे दी। सुबह पेड़ से उसका शव लटकते देख हडक़ंप मच गया। जानकारी पर सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक की मां ने मंगेतर के परिजनों पर युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।