फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   If a private bus is found in the color of roadways, a case will be registered against the driver.

Pratapgarh News: रोडवेज के रंग में मिली प्राइवेट बस तो चालक पर दर्ज होगा मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
If a private bus is found in the color of roadways, a case will be registered against the driver.
रोडवेज के रंग में यदि निजी बस सड़क पर दिखी तो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। बस को सीज कर दिया जाएगा। रोडवेज एआरएम और एआरटीओ की सयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जनपद में कुछ निजी बसों में उत्तर प्रदेश डीप, दीप या फिर परिवहन निगम लिखा है। ऐसे निजी बसों को यात्री रोडवेज समझकर उसमें बैठ जाते हैं। यात्रियों से एक तो किराया ज्यादा लेते हैं दूसरे उन्हें सीट नहीं देते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर आमद हो जाते हैं। यात्री रोडवेज बस समझकर परिवहन निगम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराते हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के अगस्त में 19 तो एक सितंबर से अबतक 11 शिकायतें आई हैं। जांच में लोगों ने बताया कि बस का रंग रोडवेज बस जैसा था, इसलिए उसमें बैठा था। परिचालक मैनुअल टिकट जारी कर रहा था। टिकट में बस नंबर तक नहीं लिखा था। इस पर आरएम एमके द्विवेदी ने एआरएम आरपी सिंह और एआरटीेओ को पत्र भेजकर ऐसे बस को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। एआरएम ने बताया कि रोडवेज की रंग में यदि बसें दिखी तो बस को सीज किया जाएगा। चालक और मोटर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। दो बस को पकड़कर डिपो में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed