फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   I will follow the law at all costs, justice should be given

Pratapgarh News: कानून का हर हाल में करुंगा पालन, मिलना चाहिए इंसाफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
I will follow the law at all costs, justice should be given
जमीयत उलमा के जिला महासचिव मौलाना मोहम्मद फारूख के मुख्य हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी व पीड़ित परिवार के घरों के बाहर पीएसी कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष भी भ्रमण कर हालात पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

जेठवारा के सोनपुर निवासी मौलाना फारूख की जमीन के लेनदेन के विवाद में शनिवार सुबह कत्ल कर दिया गया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बवाल काटा। डीएम संजीव रंजन व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने किसी तरह बेकाबू भीड़ को समझाबुझाकर काबू में किया। मृतक मौलाना के बेटे मौलाना असद की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी चंद्रमणि तिवारी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अब तक मुख्य आरोपी चंद्रमणि समेत तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। मुख्य आरोपी के जेल जाने के बाद भी गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। आरोपी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


मृतक मौलाना के बेटे मौलाना असद का कहना है कि परिवार के लोग हर हाल में कानून का पालन करेंगे। मगर उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए। उनके पिता की हत्या करने वालों को सजा मिले। सीओ अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि नामजद आरोपियों में से तीन जेल जा चुके हैं। चंद्रमणि के दोनों बेटों की तलाश की जा रही है। घटना के समय वह कहां थे। इसकी भी गहनता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुस्लिम महिलाओं को बाबा का बुलडोजर न चलने का मलाल

गांव के दयाराम को अभी भी यकीन नहीं है कि मौलाना उनके बीच नहीं है। जेठवारा, नौबस्ता में भी लोग उनकी चर्चा करते हैं। सोनपुर व आसपास की रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को इस बात का मलाल है कि मुख्यमंत्री का बुलडोजर घटना के दोषी के घर क्यों नहीं चला। घटना वाले दिन पुरुषों के साथ मुस्लिम महिलाएं भी बुलडोजर चलाने की मांग कर रही थी।



सोनपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

राधा कृष्ण मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश शुक्ल की अगुवाई में बुधवार को संस्थान के दर्जनों पदाधिकारी कुंडा तहसील में एकत्रित हुए। जेठवारा के सोनपुर गांव में हत्या के बाद आरोपी समेत अन्य परिवारों के घरों पर तोड़फोड़ की निंदा की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कुंडा को सौंपा। पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि घटना के बाद गांव भय का माहौल बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए। यहां पप्पू मिश्रा, सतीश मिश्रा विधायक, एडवोकेट भुनेश्वर त्रिपाठी, सुरेश पांडेय, अरूण तिवारी, राजेश शुक्ला, मिथलेश कुमार पांडेय, प्रमोद पांडेय, बृजेश तिवारी, महंथ शुक्ल, बच्चा मिश्रा, अमरेश पांडेय, सुभाष मिश्रा, कमलाकांत मिश्र, अनुराग शुक्ल, नीरज शुक्ल समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed