फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   I will cut my throat after elections: Audio of threatening public representative goes viral on social media

चुनाव बाद काट लूंगा गला : जनप्रतिनिधि को धमकी देने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में विधायक से बात करने वाला खुद को मतुई नमकशायर का रहने वाला अनुज पांडेय बता रहा है। वह एक जनप्रतिनिधि से बातचीत में कहता है कि एक वारदात में उसका नाम भी शामिल हुआ है।

विज्ञापन
I will cut my throat after elections: Audio of threatening public representative goes viral on social media
ऑडियो वायरल

विस्तार

जानलेवा हमले के मामले में दर्ज मुकदमे के एक आरोपी ने जनप्रतिनिधि को फोन पर बात करते हुए धमकी दी है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। ऑडियो में वह यह कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि चुनाव बाद मुकदमा दर्ज कराने वाले का वह गला काट लेगा। उसके नाम से क्षेत्र में चिराग जलता है। धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में विधायक से बात करने वाला खुद को मतुई नमकशायर का रहने वाला अनुज पांडेय बता रहा है। वह एक जनप्रतिनिधि से बातचीत में कहता है कि एक वारदात में उसका नाम भी शामिल हुआ है। चुनाव बाद वह मुकदमा दर्ज कराने वाले का गला काट लेगा। उसके नाम से क्षेत्र में चिराग जलता है। वह बार-बार  जनप्रतिनिधि पर फायरिंग और बमबाजी के मामले में फंसाने का आरोप लगा रहा है। उसकी बात सुनने के बाद जनप्रतिनिधि कहते हैं कि वह किसी गुंडे की धमकी से नहीं डरते। जब गुंडा ग्रुप बनाए हो तो मुकदमा हुआ होगा। किसी को गोली मारोगे तो मुकदमा नहीं होगा। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि वायरल ऑडियो संज्ञान में आया है, मगर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सांड़ के आतंक से राहगीर परेशान, युवक पर बोला हमला
जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह बाजार में सांड़ के आतंक से राहगीर परेशान हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय बाजार निवासी श्रीराम लघुशंका करने के लिए जा रहा था। पीछे से पहुंचे सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों के दौड़ने पर उसकी जान बची। इसके पहले भी सांड़ के हमले में रामचरण पासी, शंकरलाल यादव, भगत पटेल समेत कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सांड़ से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed