फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband killed in front of wife in bike collision, three injured

Pratapgarh News: हादसे में ससुराल जा रहे युवक की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Husband killed in front of wife in bike collision, three injured
मृतक अरविंद सिंह। फाइल फोटो - फोटो : PRATAPGARH
पलक झपकते ही बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल पत्नी के सामने पति ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। हादसे में मृतक की पत्नी व भतीजे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के खानीपुर निवासी अरविंद कुमार सिंह (23) रविवार दोपहर अपनी पत्नी नीलू सिंह(21) व चचेरे भाई सत्यम सिंह(15) के साथ बाइक से अपनी ससुराल लीलापुर के मझिलहा मोहनगंज जा रहा था। सांगीपुर थाना क्षेत्र के देऊम पश्चिम स्थित चौहान मार्केट के समीप सामने पहुंचने पर सामने से अंतू थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मौरहा निवासी पंकज सरोज(26) तेज रफ्तार बाइक लेकर पहुंचा। पलक झपकते ही पंकज की बाइक अरविंद की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पत्नी नीलू पति को तड़पता देखती रही। आसपास के लोगों ने घायल नीलू, सत्यम व पंकज को सांगीपुर पुलिस की मदद से स्थानीय सीएचसी ले गई। सीएचसी में पंकज व सत्यम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। मृतक की अभी बीते अप्रैल में ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed