फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband gets furious after seeing his wife with her lover, beats him

Pratapgarh News: पत्नी को प्रेमी के साथ देख आग बबूला हुआ पति, मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Husband gets furious after seeing his wife with her lover, beats him
पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति आग बबूला हो गया। पति और प्रेमी के बीच सड़क के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस को किसी पक्ष से तहरीर न मिलने पर दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके में प्रेमी युगल शिक्षक हैं। वे पूरे हरिकिशुन गांव के समीप एक होटल में कमरा लेकर रुके थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक होटल से बाहर निकलने के बाद वह लालगंज की तहसील रोड स्थित होटल पर नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान अचानक युवती का पति पहुंच गया। युवक ने पहले अपनी पत्नी को बाहर निकाल कर पीटा। इसके बाद उसके साथ बैठे युवक को सड़क पर घसीट कर पीटने लगा। काफी देर तक बीच रोड पर दोनों के बीच मारपीट होती रही। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर दो आरोपियों को कोतवाली लाया गया था। तहरीर न मिलने पर दूसरे दिन शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed