फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Husband became a devil, wife was beaten to death, dowry murder case against five

pratapgarh : हैवान बना पति, पत्नी को पीटकर मार डाला, पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा

Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 01:00 AM IST
सार

नगर कोतवाली के राजगढ़ के रम्मन का पुरवा पटेल बस्ती के रहने वाले अश्वनी पटेल उर्फ बबलू की शादी प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की रहने वाली आरती देवी (22) के साथ 27 जून 2020 को हुई थी।

विज्ञापन

विस्तार

नगर कोतवाली के राजगढ़ के रम्मन का पुरवा पटेल बस्ती में पति ने हैवानियत की हदें पार करते हुए पत्नी को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना के बाद परिवार के लोग चुप्पी साधे रहे। पड़ोसियों से मिली जानकारी के बाद पहुंचे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने पति व सास को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन



नगर कोतवाली के राजगढ़ के रम्मन का पुरवा पटेल बस्ती के रहने वाले अश्वनी पटेल उर्फ बबलू की शादी प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की रहने वाली आरती देवी (22) के साथ 27 जून 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही आरती और अश्वनी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मायकेवालों का आरोप है कि अश्वनी व उसके परिजन आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में दो लाख रुपये व सोने की चेन की डिमांड कर रहे थे। जिसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई। प्रताड़ना से तंग होकर आरती मायके चली गई।
विज्ञापन



रिश्तेदारों के साथ हुई पंचायत के बाद 19 मई 2022 को पति उसे विदा कराकर लाया था। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा मगर, चार दिन पहले फिर से विवाद शुरू हो गया। बृहस्पतिवार की रात अश्वनी और आरती के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आवेश में आकर अश्वनी ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। वह बचाने के लिए गुहार लगाती रही मगर, अश्वनी के सिर पर जैसे खून सवार था। धारदार हथियार से भी आरती पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान परिवार के लोग चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने दर्ज कराया मुकदमा

शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों की सूचना पर मायके से मृतका का भाई समेत अन्य रम्मन का पुरवा पहुंचे। आरती का रक्तरंजित शव देख परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति अश्वनी, ननद, सास व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी नगर अभय पांडेय ने बताया कि पति और सास को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


जान बचाने के लिए आरती करती रही जद्दोजहद
हैवान बने पति अश्वनी की पिटाई से बचने के लिए आरती कमरे में जान बचाने के लिए भागती रही। उसके शरीर पर मिले चोट के निशान इस बात के सुबूत थे। पूरा कमरा अस्त-व्यस्त पड़ा था। वह जान बचाने के लिए कमरे के इस कोने से दूसरे कोने में भागती रही मगर, पति को रहम नहीं आया। उसे मौत के घाट उतारने के बाद ही उसके हाथ रुके। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य भी एकत्र किया। रात में पड़ोसी चीखपुकार सुन रहे थे लेकिन, किसी की हिम्मत बीच-बचाव की नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed