{"_id":"644831dd483050fd740e8f32","slug":"hurt-by-the-rebuke-of-the-family-the-girl-hanged-herself-pratapgarh-news-c-3-1-113044-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: परिजनों की फटकार से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: परिजनों की फटकार से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
Wed, 26 Apr 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
परिजनों की फटकार से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
अंतू के उत्तर का पुरवा बांसी गांव का मामला, घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटकता मिला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। परिजनों की फटकार से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की शाम अचानक घर से गायब युवती का शव मंगलवार की सुबह कोहंड़ौर थाना क्षेत्र की सीमा पर घर से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। सूचना पाकर घर वाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
अंतू थाना क्षेत्र के उत्तर का पुरवा बांसी गांव के राजदेव सरोज सहित परिजनों ने सोमवार की शाम किसी बात पर बेटी अर्चना (22) को फटकार लगाई थी। परिजनों के मुताबिक डांट के बाद अर्चना अचानक घर से गायब हो गई। उसकी खोजबीन शुरु हुई। परिजन रात में यह सोचकर बैठ गए कि गुस्से में घर से गई है, आ जाएगी। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।
ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ के सहारे उसका शव लटकते देखा। यह खबर पाकर वहां भीड़ जुट गई। बेटी को खोज रहे अर्चना के घर वाले भी वहां पहुंचे। सूचना पर पहुंची कोहंड़ौर पुलिस भी पहुंच गई। घर वालों से पूछताछ की गई तो सच्चाई सामने आ गई। घर वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया । पुलिस ने मौके की औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।