फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hurricane Tout changed the mood of the weather, heavy rains with strong winds

समुद्री तूफान ताउते ने बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं संग हुई झमाझम बारिश

Thu, 20 May 2021 12:46 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hurricane Tout changed the mood of the weather, heavy rains with strong winds
प्रतापगढ़। केरल से कर्नाटक तक, गुजरात से महाराष्ट्र तक तबाही मचाने वाले समुद्री तूफान ताउते ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार को जिलेभर में तेज हवाओं के साथ दिनभर बारिश हुई। शहर में गलियों एवं मोहल्लों में जलभराव हो गया। शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। दिनभर कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश होती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार 31 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त- व्यस्त रहा।
विज्ञापन

गुजरात व महाराष्ट्र में तबाही मचाने वाले समुद्री तूफान ताउते के असर के कारण मंगलवार से ही मौसस का मिजाज बदल गया। बुधवार को जिले में इसका गहरा असर रहा। भोर में आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। भोर में गरज- चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सुबह नौ बजे के बाद बारिश तेज हो गई। शहर में दिनभर तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे नगर पालिका की व्यवस्था की पोल खुल गई। चोक नालियों के कारण बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा था। इससे शहर के गली, मोहल्लों में भीषण जलभराव हो गया।
विज्ञापन

शहर के सिनेमा रोड, पल्टन बाजार, विवेक नगर, नया माल गोदाम, आजाद नगर, सिप्तैन रोड, बेगम वार्ड सहित दर्जनों मोहल्लों में जलभराव हो गया। इसके अलावा निर्मल चौराहा, सीतापुर अस्पताल, पुलिस ऑफिस, कचेहरी, एसपी ऑफिस में भी भीषण जलभराव हो गया। जिससे लोगों का घरों से निकला मुश्किल हो गया। दोपहर में थोड़ी देर के लिए के लिए बारिश बंद हुई, मगर शाम होते ही फिर से बारिश शुरू हो गई। तूफानी हवाओं संग बारिश शुरू से शहर में अफरातफरी मची रहीं। यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी रहा। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी दिनभर बारिश हुई। बारिश से बाजारों व सड़कों पर जगह- जगह जलभराव की समस्या रहीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि समुद्री तूूफान ताउते के चलते मौसम परिवर्तन हुआ है। दिनभर में 31.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। अधिकतम तापमान 27.3 व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर पश्चिमी हवाओं का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तूूफानी बारिश से शहर से लेकर गांव तक चरमराई बिजली व्यवस्था
प्रतापगढ़। तूूफानी हवाओं संब बारिश से शहर से लेकर गांव तक बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। फीडर उड़ने, ब्रेकडाउन व अन्य तकनीकी खामी के चलते दिनभर बिजली गुल रहीं। बिजली विभाग की टीम आपूर्ति बहाल करने को लेकर मशक्कत करती रहीं, मगर देरशाम तक आपूर्ति बहाल नहीं कर पाई। शहर में बिजली, पानी को लेकर लोग परेशान रहे। शहर में सुबह नौ बजे के बाद बिजली गुल हो गई। भुपियामऊ में ब्रेकडाउन होने से शहर की आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा शहर में जगह- जगह उपकरण क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई ठप हो गई। लोग घरों से बाहर निकल बारिश में हैंडपंप पर पानी भरते नजर आए। शाम करीब सात बजे के आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। दहिलामऊ जेई ओपी गुप्ता ने बताया कि ब्रेक डाउन को ठीक किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी। यही हाल रानीगंज, पट्टी व सदर क्षेत्र में भी रहा। दिनभर गांवों में बिजली गुल रहीं। गांवों में अंधेरा छाया रहा।
जिले में 36 घंटे तक रहेगा ताउते का असर, होगी तूूफानी हवाओं संग बारिश
समुद्री तूफान ताउते का जिले में 36 घंटे तक असर रहेगा। इस दौरान तूफानी हवाओं संग बारिश होगी। बुधवार की तरह बृहस्पतिवार को भी मौसम खराब रहेगा। तूूफानी हवाओं संग बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि शुक्रवार को सुबह मौसम साफ होने के आसार है।
9 डिग्री सेल्सियस लुढ़का तापमान, मौसम हुआ सुहाना
ताउते से दो दिन के भीतर 9 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से निजात मिल गई। मौसम सुहाना हो गया।
दो दिन में 37 मिमी बारिश
ताउते के कारण दो दिन से तूूफानी हवाओं संग बारिश हो रही है। जबकि अभी मानसून आने में वक्त है। दो दिन में अच्छी खासी बारिश हुई है। अभी तक 37 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

सब्जी की फसलों को संजीवनी, उर्द, मूंग पर संकट
दो दिन से लगातार हो रही बारिश से सब्जी की फसलों को संजीवनी मिली है। जबकि उर्द, मूंग की फसलों पर संकट खड़ा हो गया है। पिछली बार भी किसानों को उर्द, मूंग की फसलों से नुकसान झेलना पड़ गया था। बारिश के चलते फसलों का नुकसान हुआ था। अब इस बार ताउते के चलते फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed