फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hundreds of quintals of wheat kept wet at the purchasing centers due to rain

बारिश से क्रय केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीगा

Wed, 19 May 2021 01:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of quintals of wheat kept wet at the purchasing centers due to rain
प्रतापगढ़/सांगीपुर/मदाफरपुर/शिवगढ़। मंगलवार सुबह अचानक हुई तेज बारिश के चलते जिले के क्रय केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं भीग गया। अधिकांश केंद्रों पर बारिश से गेहूं को बचाने के लिए इंतजाम नहीं किए गए थे। मंगलवार को हुई बरसात में जो गेहूं भीगा है, उसे अगले कुछ दिनों में कोटेदारों के माध्यम से गरीबों की भूख मिटाने के लिए वितरित किया जाएगा। केंद्र प्रभारियों की लापरवाही का आलम यह है कि बोरियों में भरे गेहूं को अब धूप में सुखाया भी नहीं जाएगा, बल्कि सीधे गोदाम में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिले के अधिकांश हिस्से में अचानक बरसात होने लगी। इससे क्रय केंद्रों के बाहर बोरियों में रखा गेहूं पूरी तरह भीग गया। सबसे बड़ी लापरवाही महुली मंडी में देखने को मिली। पालिथीन की व्यवस्था होने के बाद भी केंद्र प्रभारी ने खुले में गेहूं की बोरियों को रखवाया था। बरसात होने से बोरियां पूरी तरह भीग गईं। 11 बजे जब केंद्र प्रभारी पहुंचे तो बोरियों के ऊपर पॉलीथिन डाली गई। सांगीपुर विकास खंड के नवहा गांव में खुले क्रय केंद्र पर भी यही हाल रहा। यहां भवन छोटा होने के कारण गेहूं की सैकड़ों बोरियां खुले में रखी हुई हैं। हालांकि ऊपर से पॉलीथिन डाली गई थी, लेकिन तेज हवाएं चलने से वह उड़ गई। बारिश से गेहूं की बोरियां भीग गईं। मंगरौरा विकास खंड के मदाफरपुर बाजार में खुले क्रय केंद्र पर भी गेहूं खुले में रखा गया था। मंगलवार की सुबह बरसात होने पर गेहूं भीग गया। रानीगंज के शिवगढ़ क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद अधिक होने से गोदाम में रखने की जगह नहीं है। इससे खुले में रखीं गेहूं की बोरियां भीगती रहीं।
विज्ञापन

जिले के सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को पालिथीन मुहैया कराई गई है। किस-किस केंद्र पर गेहूं भीगा है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही बरतने वाले प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। -अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर केंद्र पर भीग रहा गेहूं
परियावां। आलापुर क्रय केंद्र पर खुले में रखी गईं गेहूं की बोरियां बारिश में भीग रही हैं। मंगलवार की सुबह बरसात होने पर क्रय केंद्र पर इतने मजदूर नहीं थे कि बोरियों को हटाया जा सके। तेज हवाएं चलने से बोरियों पर डाली गई पॉलीथिन उड़ गई और गेहूं भीगता रहा। क्रय केंद्र पर पर्याप्त स्थान न होने के कारण अब तक खरीदा गया 3367 क्विंटल गेहूं बाहर खुले में पड़ा है। केंद्र प्रभारी त्रिलोकी भारतीय ने बताया कि उठान न होने के चलते अब तक खरीदा गया गेहूं डंप है। इस केंद्र पर दस हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य है। अब तक 81 किसानों से 3367 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इतनी जगह नहीं है कि गेहूं की बोरियों को अंदर रखा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed