फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Humidity and heat made one sweat, power cut snatched peace and tranquility

Pratapgarh News: उमस व गर्मी ने छुड़ाया पसीना, बिजली कटौती से छिन रहा चैन-सुकून

Tue, 24 Sep 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 24 Sep 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Humidity and heat made one sweat, power cut snatched peace and tranquility
उमस भरी गर्मी से सोमवार को दिनभर लोग बेहाल रहे। तल्ख धूप व बादलों की आवाजाही के चलते अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। तापमान में कम वृद्धि के बाद भी 40 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास हुआ। वहीं, ओवरलोड व लाइनाें में फाॅल्ट के चलते बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। हर एक घंटे में तीन से चार बार बिजली की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

रविवार को जहां अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री था, वहीं सोमवार को .5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घरों में लोग बिजली कटौती से चलते बेचैन रहे। जबकि तल्ख धूप ने बाहर निकले लोगों का पसीना छुड़ाया। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आसमान में बादलों की मौजूदगी और आर्द्रता 80 फीसदी होने के कारण उमस और गर्मी का अधिक एहसास हो रहा है। आगामी 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इनसेट
जिले में रोस्टर धड़ाम, बिजली कटौती से हलकान
शहरी क्षेत्र में उपकेंद्रों पर लोड बढ़ने के चलते लाइनों में फाॅल्ट बढ़ गया। वहीं ट्रिपिंग के चलते हर एक घंटे में चार से पांच बार बिजली कटौती से उपभोक्ताओं परेशान रहे। रविवार देररात से ही शहरी क्षेत्र के मीराभवन, देवकली, आंबेडकर नगर, दहिलामऊ, शुकुलपुर, ईश्वरनाथ, करनपुर, स्टेशन रोड, बाबागंज, जोगापुर, सदर, पंजाबी मार्केट समेत अन्य मोहल्लों में कटौती होती रही। वहीं, ग्रामीण अंचल के रानीगंज अजगरा, गड़वारा, पहाड़पुर, भुपियामऊ, कटरा, लालगंज ग्रामीण, हीरागंज, पट्टी समेत अन्य उपकेंद्रों से भी कटौती होने की वजह से ग्रामीण हलाकान रहे। जबकि शहरी क्षेत्र में 24 व ग्रामीण अंचल में 18 घंटे आपूर्ति का रोस्टर शासन ने जारी किया है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सत्यपाल ने बताया कि एसी, कूलर व पंखे चलने से उपकेंद्रों पर लोड बढ़ गया है। जिस कारण लाइनों में फाल्ट व ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। सभी उपकेंद्रों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed