फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Human Rights Commission ordered action against seven policemen including Nagar Kotwal

मानवाधिकार आयोग ने नगर कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिया आदेश

Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission ordered action against seven policemen including Nagar Kotwal
police
मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर नगर कोतवाली में भाजपा नेता व पुलिस के बीच हुए विवाद के मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मानवाधिकार आयोग ने पूर्व कोतवाल समेत सात पुलिसकर्मियों को दोषी पाया। आयोग ने सभी के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई का आदेश दिया है। इस आदेश की खबर लगने के बाद महकमे में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

पिछले साल डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के ऊपर हुई अभद्र टिप्पणी के मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री वरुण प्रताप सिंह व पुलिस के बीच विवाद हो गया था। मामले की शिकायत अधिकारियों से करने के साथ ही वरुण प्रताप सिंह ने मानवाधिकार आयोग से भी शिकायत की थी। गत दिनों मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने दो दिनों तक छानबीन कर लोगों के बयान दर्ज किए थे।
विज्ञापन

जांच के बाद उन्होंने आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजी है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में तत्कालीन नगर कोतवाल प्रवीण कुशवाहा, एसआई अमरनाथ राय, महिला आरक्षी गायत्री मिश्रा, आरक्षी कुशल यादव, अनुराग शुक्ल, सुरेंद्र कुमार, नन्हेलाल बिंद को दोषी पाया गया है। जिसे देखते हुए आयोग ने मामले में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed