{"_id":"684c6b94413c08ddd90bebb8","slug":"how-will-the-patients-go-to-the-toilet-filled-with-filth-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-141591-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गंदगी से पटे शौचालय में मरीज कैसे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गंदगी से पटे शौचालय में मरीज कैसे जाएंगे
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज स्थित महिला अस्पताल पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की नजर मरीजों के लिए बने शौचालय पर पड़ी। गंदगी देख उपाध्यक्ष का पारा चढ़ गया। वह बोलीं, यही है मरीजों के लिए बना शौचालय। ऐसे गंदगी भरे शौचालय में मरीज कैसे जाएंगे। अस्पताल में अव्यवस्था पर उपाध्यक्ष ने सीएमएस की जमकर क्लास लगाते हुए सुधार का आदेश दिया।
डिलीवरी रिकाॅर्ड में सिजेरियन के मामले अधिक मिले, जबकि कुछ मरीजों की ही नाॅर्मल डिलीवरी की गई थी। उपाध्यक्ष ने नाॅर्मल डिलीवरी को प्राथमिकता देने की बात कही। ओपीडी के बाहर खड़े मरीजों से व्यवस्था की जानकारी ली। 12 मरीजों ने बताया कि उनको बाहर से अल्ट्रासाउंड जांच कराने का फरमान चिकित्सकों ने सुनाया है।
महज एक महिला का अल्ट्रासाउंड जांच अस्पताल में किया गया था। उपाध्याक्ष चारू चौधरी ने कहा कि किसी भी स्थिति में मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच बाहर से न कराया जाए। उपाध्यक्ष ने सर्जिकल, एसएनसीयू वार्ड और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। सीएमएस डॉ. रीना प्रसाद को साफ-सफाई कराने के साथ उपलब्ध सुविधाओं का लाभ मरीजों को देने की बात कही। उपाध्यक्ष ने चेताया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपाध्यक्ष के निरीक्षण से महिला अस्पताल के चिकित्सक, कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
इनसेट-
विकास भवन में उपाध्यक्ष ने की जनसुनवाई
विकास भवन सभागार में उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिला की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में 16 शिकायतें प्राप्त हुई। कुछ मामलों में थानों में बेवजह परेशान किए जाने का मामला आया। उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने सीओ सिटी शिवनारायण वैश को शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। योजनाओं के प्रगति संबंधी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि योजनाओं से महिला और बेटियों को लाभान्वित किया जाए। भुलियापुर स्थित वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर महिलाओं का हालचाल लिया। इस मौके पर एसडीएम नैंसी सिंह, डीपीओ ज्योति शाक्या, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा मौजूद रहे।