{"_id":"5e010c368ebc3e87d87eb97e","slug":"housing-keys-handed-over-to-150-beneficiaries-pratapgarh-news-ald2637862150","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाभी
विज्ञापन
अफीम कोठी सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना कार्यक्रम में लाभार्थी को आवास की चाभी देते रानीगंज
- फोटो : PRATAPGARH
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 150 लाभार्थियों को विधायक रानीगंज धीरज ओझा और अफसरों ने चाभी बांटी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने देश हित में जो फैसले लिए हैं, उससे देश तरक्की की दौड़ में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों परिवारों के इलाज के आयुष्मान भारत योजना कारगर साबित हो रही है।
लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होने पर कार्यक्रम में मौजूद लोग बड़े ध्यान रहे स्क्रीन को निहारते रहे। विधायक रानीगंज धीरज ओझा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समाज के पिछड़े, वंचित एवं असहाय लोगों को आशियाना देने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास के साथ-साथ सौभाग्य योजनांतर्गत विद्युतीकरण, शौचालय, गैस कनेक्शन, आयुष्मान योजना के अंतर्गत गोल्डेन कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे गरीब परिवारों को 5 लाख तक की मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सीडीओ डीपी सिंह ने कहा कि अभी तक 66,632 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित किया जा चुका है।