फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   House number will now be available only after depositing tax

टैक्स जमा करने के बाद ही अब मिलेगा मकान का नंबर

Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
House number will now be available only after depositing tax
शहर में नया मकान बनाने वालों की अब मुश्किलें बढ़ जाएंगी। अब नगर पालिका नए मकान का नंबर तभी एलाट होगा, जब वह टैक्स जमा कर देंगे। ऐसे ही पुराने मकानों के टैक्स जमा होने के बाद ही मकान की नकल भवन स्वामियों को मिलेगी। गृहकर व जलकर जमा कराने के लिए पालिका के अफसरों ने नया फार्मूला निकाला है। अब देखना यह है कि पालिका की सख्ती के बाद लोग टैक्स जमा करते हैं कि नहीं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से स्वकर प्रणाली शुरू कर दी गई है लेकिन इसके बाद भी लोग टैक्स जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। पालिका ने नए मकान बनवाने के लिए लोगों की मुश्किलें बढ़ाते हुए शर्त रख दी है कि पहले टैक्स जमा करो, फिर इसके बाद नए मकान का नंबर एलाट किया जाएगा। शहर में तीन साल के अंदर करीब 700 नए मकान बने हैं। अधिकांश मकानों का टैक्स जमा न करने के कारण नंबर नहीं एलाट हो सका।
विज्ञापन

इसके लिए लगातार मकान स्वामी नगर नालिका के चक्कर लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन पुराने मकानों की नकल भी पालिका अब जारी नहीं कर रहा। जिनका बड़ी मात्रा में गृहकर व जलकर बकाया है। यदि कोई गृहस्वामी बिना गृहकर व जलकर जमा किए मकान की नकल चाहते हैं तो अब उन्हें नहीं मिलेगी। पहले उन्हें बकाया गृहकर व जलकर जमा करना होगा। तभी उन्हें नगर पालिका प्रशासन की ओर से नकल जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवा करोड़ से अधिक है बकाया
नगर पालिका के 25 वार्डों में रहने वाले शहरियों के ऊपर करीब सवा करोड़ से अधिक रुपये गृहकर व जलकर का बकाया है। बकाया रुपये जमा कराने के लिए नगर पालिका द्वारा नोटिस पर नोटिस भेजी जा रही है। अमीनों को भी घर-घर दस्तक देने के लिए भेजा जा रहा है। मगर रुपये जमा करने में लोग आनाकानी कर रहे हैं। तमाम प्रयास के बाद भी नगर पालिका बकाया वसूलने में हांफ रही है।
पालिका कर्मचारी बाट रहे मकान मालिकों को फार्म
स्वकरण प्रणाली के तहत पालिका के कर्मियों की ओर से 25 वार्डों में रहने वाले लोगों के घरों में फार्म बांट दिए गए हैं। इन फार्मों में ही लोगों को लिखकर देना होगा कि उनके घर का टैक्स कितना हुआ है। इसी के हिसाब से उन्हें टैक्स जमा करना होगा। पहले शहर में 25 वार्ड थे। सीमा विस्तार के बाद शहर की आबादी बढ़कर सवा लाख हो गई और वार्ड बढ़कर 31 हो गए हैं। हालांकि अभी शहर में शामिल वार्डों में टैक्स लागू नहीं है।
बकाया मिलने के बाद शहर के विकास में आएगी तेजी
नगर पालिका के अधिकारियों का मानना है कि टैक्स जमा कराने के पीछे की मंशा विकास कराने की भी है। यदि टैक्स जमा होगा तो शहर के मोहल्लों में और विकास कार्य कराए जा सकेंगे। पालिका का खजाना खाली होगा तो विकास कार्य कैसे हो सकता है। इसलिए टैक्स जमा कराने के लिए स्वकर प्रणाली लागू की गई है, लेकिन इसको लेकर नागरिक गंभीर नहीं है। बड़े होटल, रेस्टोरेंट तक टैक्स जमा कराने में भी फिसड्डी हैं।

शत प्रतिशत टैक्स जमा कराने के लिए शहर में स्वकर प्रणाली लागू की गई है। इसके लिए गृहकर व जलकर जमा करने के लिए मोहल्लों में कैंप भी लगाए गए। संग्रह अमीनों को बड़े बकाएदारों के पास भेजा जा रहा है। इसके बाद भी लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। नए मकानों को नंबर एलाट करने के पहले नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मुदित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed