{"_id":"5efe39638ebc3e43046b40aa","slug":"hotspot-became-a-joke-walking-in-the-streets-pratapgarh-news-ald279989616","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉटस्पाट बना मजाक, गलियों में चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉटस्पाट बना मजाक, गलियों में चहल-पहल
विज्ञापन
Hotspot became a joke walking in the streets
- फोटो : PRATAPGARH
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बना हॉटस्पाट मजाक बनकर रह गया है। मुख्य मार्ग पर भले ही सन्नाटा पसरा रहता है, लेकिन गलियां पूरी तरह से गुलजार रहती हैं। बैरियर पर लगे पुलिसकर्मी भी नदारद रहते हैं। आवाजाही पर रोकटोक नहीं है। जिससे कोरोना का संक्रमण फैलने का खतरा बरकरार है।
शहर में मुख्य चिकित्साधिकारी के बेटे के संक्रमित मिलने के बाद कटरा रोड पर बैरियर लगाया गया।
आवास से 250 मीटर की परिधि में हॉटस्पाट घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व शत्रोहन वैश्य भी कोरोना संक्रमित मिल गए। सिविल लाइन पुलिस चौकी से लेकर गायघाट रोड तिराहे तक बैरियर लगा दिया गया। यहां भी 250 मीटर के दायरे में हॉटस्पाट घोषित किया गया है। एएनएम के संक्रमित मिलने के बाद शहर का विवेकनगर भी कंटेनमेंट जोन में शामिल हो गया है।
इन इलाकों में बैरियर लगाकर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। भीतर से किसी को बाहर निकलने पर रोक है। यह आदेश अब मजाक बनकर रह गया है। बैरियर पर जो पुलिसकर्मी लगाए जा रहे हैं वह गायब रहते हैं। लोग बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। यहां तक कि लोगों के चार पहिया वाहनों को बैरियर हटाकर निकाला जाता है। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे बैरियर पर कोई भी सुरक्षाकर्मी मुस्तैद नहीं था। इधर से लोगों का आना-जाना जारी था। महिलाएं भी गलियों से होकर बाजार आती-जाती दिखीं। गलियों के भीतर दुकानें खुली नजर आईं।