फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hospital was running without registration

बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था अस्पताल, डिप्टी सीएमओ ने छापा मारने के बाद किया सील

Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 01:00 AM IST
सार

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे अस्पताल में शनिवार को डिप्टी सीएमओ ने कुंडा सीएचसी अधीक्षक के साथ छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में 13 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही कई मरीज भी भर्ती मिले।

विज्ञापन
Hospital was running without registration
कुंडा के शेखपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल के बारे में पूछताछ करते डिप्टी सीएमओ। - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे अस्पताल में शनिवार को डिप्टी सीएमओ ने कुंडा सीएचसी अधीक्षक के साथ छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में 13 जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही कई मरीज भी भर्ती मिले। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही वहां भर्ती मरीजों को सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन


कुंडा सीएचसी क्षेत्र के शेखपुर बाजार में एमयू के नाम से अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। इसमें बाकायदा मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। इसकी जानकारी किसी ने सीएमओ को दी थी। इस पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके सिंह को मौके पर भेजा। डॉ. एसके सिंह ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी के साथ शनिवार को अस्पताल में छापा मारा। इसकी सूचना एसडीएम और पुलिस को भी दी गई थी। इस पर एसडीएम और पुलिस भी मौके पर रही।
विज्ञापन


अस्पताल में कई मरीज भर्ती मिले। पूछताछ के दौरान वहां मौजूद चिकित्सक कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर मरीजों को वहां से सरकारी अस्पतालों में शिफ्ट कराया गया। कुछ गंभीर मरीजों को स्वरूपरानी भेजा गया। इस दौरान अस्पताल में तेरह जंबो ऑक्सीजन सिलिंडर मिले। डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही वहां के चिकित्सक डा. जुल्फिकार फारुकी से अस्पताल संचालन के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed