फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hospital, Shriram Tirahe will not have a vegetable shop from Sunday

अस्पताल, श्रीराम तिराहे पर रविवार से नहीं लगेगी सब्जी की दुकान

Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hospital, Shriram Tirahe will not have a vegetable shop from Sunday
Hospital, Shriram Tirahe will not have a vegetable shop from Sunday - फोटो : PRATAPGARH
राजापाल टंकी से अस्पताल के सामने, श्रीराम तिराहा मार्ग पर रविवार से सब्जी से कोई दुकान नहीं लगेगी। ठेले के जिन दुकानों को लाइसेंस मिला हुआ है वह मोहल्लों में घूम-घूम कर सब्जी की बिक्री करेंगे। इस मार्ग पर केवल फल की दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सामने और श्रीराम तिराहे पर सुबह भारी भीड़ उमड़ने के कारण सामाजिक दूरी का फार्मूला तार-तार हो रहा है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में असहाय साबित होने के बाद शनिवार को सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने सभासदों और दुकानदारों के साथ बैठक करके फैसला किया कि रविवार से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सब्जी दुकाने नहीं लगाई जाएंगी। इससे सामाजिक दूरी बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हर ओर पुलिस का पहरा, वाहनों की हो रही सघन चेकिंग
लॉकडाउन के दौरान जिले की सीमा से लेकर हर ओर पुलिस का सख्त पहरा है। वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। बिना पास किसी भी वाहन को जिले की सीमा में प्रवेश की पाबंदी है। अफसरों के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान लालगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती की देखरेख में लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर जिले की रायबरेली सीमा पर अगई में पूरी तरह से नाकेबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाकेबंदी के दौरान बिना वाहन के किसी भी वाहन को लखनऊ, कानपुर व रायबरेली की ओर से आने नहीं दिया जा रहा है। किसी अन्य रास्ते से कोई शहर की ओर न जाने पाए, इसके लिए लालगंज इंदिरा चौके पर बैरियर लगाकर कड़ी चौकसी की जा रही है। पुलिस ने प्रयागराज, कौशांबी से आने वाले वाहनों को रोकने के लिए कई जगह पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी बरती जा रही है।
चोरी छिपे किसी प्रकार से कोई राहगीर या वाहन को शहर की ओर जाने से रोकने के लिए लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लीलापुर पुलिस चौकी बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही है। लालगंज इलाके में पुलिस की व्यूहरचना कुछ इस प्रकार की गई है कि बिना अनुमति के कोई भी शहर की ओर नहीं जा सकेगा।

कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि लाकडाउन के दौरान समूचे क्षेत्र में सख्ती बरती जा रही है। हाईवे पर वाहनों की चेकिंग के बाद ही अनुमति होने पर उसे आने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed