{"_id":"6903c4bf0c393a756b0450ed","slug":"hospital-operator-plotted-to-trap-his-girlfriend-gets-bail-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-150861-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: महिला मित्र को फंसाने के लिए अस्पताल संचालक ने रची थी साजिश, मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: महिला मित्र को फंसाने के लिए अस्पताल संचालक ने रची थी साजिश, मिली जमानत
विज्ञापन
रानीगंज के पचरास में अस्पताल संचालक से हुई लूट व फायरिंग की घटना महिला मित्र को फंसाने के लिए कराई गई। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने लूटी गई अंगूठी, घटना में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल बरामद कर लिया। अस्पताल संचालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत दे दी गई। वहीं, फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि लच्छीपुर निवासी आशीष कुमार गुप्ता ने रानीगंज कस्बे में मां बाराही फिजियोथेरेपी सेंटर खोल रखा है। 26 अक्तूबर की रात घर लौटते समय पचरास में तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने 6500 रुपये, अंगूठी छीनी और फायरिंग की।
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की। इस दौरान सामने आया कि आशीष गुप्ता ने नगर कोतवाली के पल्टन बाजार निवासी अपने साथी गोलू सिंह उर्फ शेखर सिंह के साथ मिलकर घटना की साजिश रची थी। इसके लिए गोलू ने सब्जी मंडी के रहने वाले रुद्राक्ष उर्फ रुद्रांश शुक्ला व श्याम मिश्रा की मदद ली।
विज्ञापन
महिला मित्र को फंसाने के लिए योजना के तहत 26 अक्तूबर को पचरास पेट्रोल पंप के करीब घर जाते समय आशीष से रुद्रांश शुक्ला व श्याम मिश्रा ने अंगूठी व रुपये लूटने के साथ ही दो राउंड फायरिंग की। इसके लिए गोलू उर्फ शेखर सिंह को दोनों ने अंगूठी लौटा दी थी। इस काम के बदले शेखर सिंह ने अपने दोस्त हरिशचंद्र सरोज के मोबाइल के यूपीआई से पांच हजार रुपये रुद्राक्ष के चचेरे भाई अर्पित शुक्ला के पास 28 अक्तूबर को भेजे थे। संवाद