{"_id":"64df8dfa631af24723051a17","slug":"hospital-building-incomplete-in-shivsat-time-over-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3064-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मियाद पूरी, शिवसत में अस्पताल भवन अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मियाद पूरी, शिवसत में अस्पताल भवन अधूरा
Fri, 18 Aug 2023 08:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 18 Aug 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो-- -1
मरीज परेशान, कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शिवसत संयुक्त अस्पताल का भवन निर्माण की मियाद साल भर पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद ने काम पूरा ही नहीं किया है। सीएमओ बार-बार पत्र लिख रहे हैं, लेकिन विभाग को संस्था भवन हस्तांतरित नहीं कर रही है। इससे मरीज परेशान हो रहे है। इस संबंध में शासन से हुई शिकायत के बाद कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने की तैयारी शुरू हो गई है।
राज्य सरकार ने वर्ष 2016 में बेलखरनाथ के शिवसत में 100 शैय्या के संयुक्त अस्पताल के निर्माण की अनुमति दी थी। अस्पताल के साथ ही चिकित्सकों के लिए आवास तैयार करने की जिम्मेदारी शासन ने कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद प्रतापगढ़ को दी थी। इस मद में संस्था को 45 करोड़ 23 लाख 41 हजार का बजट भी जारी किया गया था।
अप्रैल 2017 से भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था ने शुरू किया, मगर आज तक भवन अधूरा है। जबकि मार्च 2023 में कार्यदायी संस्था को भवन तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित करना था। भवन तैयार नहीं होने की वजह से अस्पताल का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे सैकड़ों गांव के हजारों लोगों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोगों को इलाज के लिए बेलखरनाथ, पृथ्वीगंज या फिर राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सीएमओ डॉ. जीएम शुक्ल ने बताया कि कार्यदायी संस्था को तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। अब संस्था को कालू सूची में डालने के लिए शासन को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भवन बनकर तैयार हो गया होता तो जिला अस्पताल की तरह संयुक्त अस्पताल का संचालन शुरू कर दिया जाता।