फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Hooliganism in college, youth beaten with belt

Pratapgarh News: कॉलेज में गुंडागर्दी, युवक को बेल्ट से दौड़ाकर पीटा

Thu, 27 Jun 2024 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Jun 2024 03:57 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को करीब छह की संख्या में हमलावर गालियां देते हुए दौड़ाकर गिरा देते हैं। इसके बाद उस पर बेल्ट, लात घूंसों की बरसात होने लगती है। इतना ही नहीं हमलावर उसे घसीटते रहते हैं।

विज्ञापन
Hooliganism in college, youth beaten with belt
छात्र की पिटाई करते युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सरेआम गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुंडागर्दी करने वाले छह लोग बेल्ट, लात घूंसों के साथ ही एक युवक को दौड़ाकर पीट रहे हैं। पुलिस अभी तक सरेआम गुंडई करने वालाें को चिन्हित तक नहीं कर सकी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को करीब छह की संख्या में हमलावर गालियां देते हुए दौड़ाकर गिरा देते हैं। इसके बाद उस पर बेल्ट, लात घूंसों की बरसात होने लगती है। इतना ही नहीं हमलावर उसे घसीटते रहते हैं। करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में कुछ लोग युवक को बेरहमी से मार खाता देख बर्दाश्त नहीं कर पाते तो हमला करने वाले युवकों को डाटते हुए पिट रहे युवक को बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद भी हमलावर उसका पीछा नहीं छोड़ रहे थे। हालांकि मारपीट होती देख लोगों की भीड़ जुटती देख हमलावर केपी कॉलेज की ओर से भाग निकले। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। उन्हें चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed