{"_id":"5e0a47368ebc3e87e86b282a","slug":"honest-man-return-1-5-lakh-rupees-to-its-real-owner-pratapgarh-news-ald264368937","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने दिखाई ईमानदारी, डेढ़ लाख रुपये लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक ने दिखाई ईमानदारी, डेढ़ लाख रुपये लौटाए
विज्ञापन
बिजली का बिल जमा करने के दौरान कोई भूल गया था भंगवाचुंगी स्थित काउंटर पर डेढ़ लाख रुपये
काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला स्वामी, काउंटर के कैशियर के हवाले कर दिए रुपये
प्रतापगढ़। बिजली का बिल जमा करने पहुंचे मत्स्य विभाग के वाहन चालक को काउंटर पर डेढ़ लाख रुपयों से भरा थैला मिला। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो उसने रुपये का थैला काउंटर के कैशियर के हवाले कर दिया। बिजली का बिल जमा करने के दौरान कोई रुपये भूल गया था।
मत्स्य विभाग में वाहन चालक के रूप में इरशाद अली तैनात है। सोमवार दोपहर वह अपने कार्यालय का बिजली का बिल जमा करने के लिए भंगवाचुंगी स्थित कार्यालय गया था। बिजली का बिल जमा करने से पहले उसकी नजर काउंटर के करीब एक थैले पर पड़ी। जिसे उसने उठा लिया। देखा तो उसमे लाखों रुपये थे। यह देख वह हैरान हो उठा। लाइन में लगे लोगों से भी रुपये की बाबत पूछताछ की, लेकिन सभी ने इनकार कर दिया। छानबीन के दौरान थैले में डेढ़ लाख रुपये मिले। रुपये के असली मालिक का इंतजार करते हुए वह खोजबीन करने लगा। ऐसा लग रहा था कि कोई बिल जमा करने आया था। बिल जमा करते समय रुपये का थैला गिर गया और वह भूलकर चला गया। बाद में इरशाद ने रुपये से भरा थैला काउंटर के कैशियर के हवाले कर दिया। यह देख आसपास मौजूद लोगों के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारी उसकी ईमानदारी की सराहना करते नजर आए।